स्वादिष्ट मसाला खाखरा बनाने की सरल विधि

मसाला खाखरा एक लोकप्रिय गुजराती स्नैक है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यह कुरकुरा और मसालेदार होता है, जो हल्की भूख को दूर करने का एक बेहतरीन विकल्प है। इस रेसिपी में गेहूं का आटा, बेसन और विभिन्न मसालों का उपयोग किया जाता है। जानें इसकी सामग्री और बनाने की विधि, ताकि आप इसे अपने परिवार के लिए बना सकें।
 | 
स्वादिष्ट मसाला खाखरा बनाने की सरल विधि gyanhigyan

मसाला खाखरा रेसिपी

शाम के समय हल्की भूख लगने पर अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में लोग बाजार का तला-भुना खाना खा लेते हैं। लेकिन रोजाना बाहर का खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप सेहत और स्वाद का ख्याल रखना चाहते हैं तो घर पर इस बार मसाला खाखरा ट्राई कर सकते हैं। गुजरात का फेमस स्नैक कुरकुरा और मसालेदार होता है जिसकी वजह से इसे ज्यादा पसंद किया जाता है।


स्वादिष्ट मसाला खाखरा बनाने की सरल विधि
हल्की भूख को दूर करने के लिए घर पर बनाएं मसाला खाखरा, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा खूब पसंद


गेहूं के आटे, बेसन और मसालों से तैयार होने वाला यह स्नैक खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसका कुरकुरापन और चटपटा स्वाद बच्चों और महिलाओं को बहुत पसंद आता है। इसे बनाना आसान है और नाश्ते में चाय के साथ खाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।


सामग्री

गेहूं का आटा- 200 ग्राम
बेसन- आधा कप
कसूरी मेथी- एक चम्मच
अजवाइन- एक चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
हरी मिर्च- पांच-छह
दूध- एक-दो कप
नमक- स्वादानुसार


बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन लें। उसमें कसूरी मेथी, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक और थोड़ा सा तेल डालें। इन सभी को अच्छे से मिला लें। अब इसमें पानी की जगह दूध डालें और ठीक से गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटा न ज्यादा नरम रहे और न ज्यादा सख्त।


अब इसे करीब 15-20 मिनट तक ढक कर रख दें। इसके बाद गुंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। फिर बारी-बारी से इन लोइयों में सूखा आटा लगा कर इन्हें चपाती की तरह बेलन की मदद से वृत्ताकार पतला बनाएं। अब तवे को गर्म करें और उस पर तेल का लेप लगाकर खाखरा उस पर डाल दें। एक तरफ हल्का सिक जाने पर उसे पलट दें।



अब इस पर तेल लगा कर एक कटोरी की मदद से दबाकर कुरकुरा होने तक सेंके। इसे प्लेट में रखकर ऊपर से ढक दें, नहीं तो नमी की वजह से ये नरम हो जाएगा। यह तोड़ने पर पापड़ की तरह टूटने लगे, इसी तरह तैयार करें। सारे खाखरा इसी तरह बनाएं। इन्हें चाय के साथ या फिर अचार या अपनी मन पसंद चटनी के साथ परोसा जा सकता है। इसे स्टोर करने के लिए किसी एयर टाइट डिब्बे में रखें जिससे ये जल्दी खराब नहीं होंगे।