सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग मजेदार जोक्स

इस लेख में हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। हर जोक में एक अलग मजेदार कहानी है जो आपको हंसाने के लिए तैयार है। तो चलिए, हंसने का यह सिलसिला शुरू करते हैं और जानते हैं कि कौन से जोक्स हैं जो आपको हंसाने में मदद करेंगे।
 | 

हंसने-हंसाने का मजेदार सिलसिला

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग मजेदार जोक्स


हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो चलिए, हंसने का यह सिलसिला शुरू करते हैं!


जोक-1


जीजा: तुम लड़कियां इतनी सुंदर क्यों हो?


साली: क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।


जीजा: अरे, तुम तो ऐसा बोल रही हो जैसे हमें तो मजदूरों ने बनाया था।


जोक-2


पत्नी ने पूजा के समय पति से पूछा - सुनो जी, आपको आरती याद है ना?


पति: हां, वो पतली, काली आंखों वाली सुंदर लड़की, जो 402 नंबर फ्लैट में रहती है, वही ना?


फिर पहले पति की 'पूजा' हुई, सत्यनारायण भगवान बाद में पूजे गए!


जोक-3सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग मजेदार जोक्स


जोक-4


कई सालों बाद साली अपने जीजा के घर गई। एक दिन दोनों घूमने निकले।


साली: जीजा जी, देखिए मुझे देखकर उस लड़के की आंखों में कैसी चमक आ गई है।


जीजा: आएगी क्यों नहीं! वह कबाड़ी वाला है, कबाड़ देखकर उसकी आंखें इसी तरह चमकने लगती हैं।


जोक-5


पप्पू: यार, मैं परेशान हो गया हूं… मेरी बीवी हमेशा पिछले पति के बारे में बात करती रहती है!


गप्पू: शुक्र करो भाई..! मेरी बीवी तो अगले पति के बारे में बात करती है…!!!


जोक-6


सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली…


पत्नी: अजी सुनते हो?


पति: बोलो! क्या हुआ?


पत्नी: मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।


पति: ठीक है, तो वापस सो जाओ और पहन लो।


जोक-7सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग मजेदार जोक्स


जोक-8


रेलवे TC: बाबा, कहाँ जाओगे?


साधु बाबा: जहाँ राम का जन्म हुआ था।


TC: टिकट दिखाओ?


साधु बाबा: नहीं है बच्चा।


TC: तो चलो ………


साधु: कहाँ?


TC: जहाँ कृष्ण का जन्म हुआ था।


जोक-9


डॉक्टर (रोगी से): बहुत कमजोरी है। फल खाया करो छिलके सहित।


एक घंटे बाद…


रोगी: डॉक्टर साहब! मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है।


डॉक्टर: क्या खाया था?


रोगी: नारियल छिलके सहित।


जोक-10


मम्मी: बेटा, जरा पापा को बुलाना।


बेटा पापा से: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।


पापा: जय माता दी…!


जोक-11सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग मजेदार जोक्स


जोक-12


पापा: मेरा बेटा मुझसे ज्यादा प्यार करता है।


मम्मी: जाओ, जाओ, ये मुझसे ज्यादा प्यार करता है।


पापा: अच्छा चलो बेटे को चुपके से कंकड़ मारते हैं, वो डरकर मम्मी को आवाज लगाएगा।


जोक-13


पप्पू: भाई, तुम्हारे हाथ-पैर कैसे टूट गए?


गप्पू: लड़की का फोन रिचार्ज कराने के चक्कर में…


पप्पू: क्यों भाई? रिचार्ज के पैसे नहीं दिए क्या?


गप्पू: अरे भाई, जिस दुकान पे रिचार्ज कराने गया था, वो दुकानदार लड़की का भाई निकला…!!!


जोक-14


एक बार एक पति को उसकी पत्नी ने पूछा…


पत्नी: अगर मैं 2-4 दिन नहीं दिखूं तो आपको कैसा लगेगा…???


पति मन ही मन बहुत खुश हुआ। उसने तपाक से बोल दिया…


पति: मुझे बहुत अच्छा लगेगा…!


जोक-15सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग मजेदार जोक्स


जोक-16


पति: कहाँ गई थी?


पत्नी: जी, रक्त दान करने…


पति: पीते-पीते ओवरफ्लो होने लगा है, जो अब बांटने भी लगी हो…!


फिर पतिदेव की हुई जोरदार कुटाई।


जोक-17सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग मजेदार जोक्स


जोक-18


जीजा जी अपने साली से: जीजा - साली साहिबा, आपके शहर में सबसे मशहूर कौन है?


साली: जीजा जी, जो सबसे मशहूर थी, उसे तो आप ले गए।


अगर आपको ये जोक्स पसंद आए, तो कृपया Like और Share करें..