विक्रांत मैसी-शनाया कपूर स्टारर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर जारी, दिखी अनोखी कहानी की झलक

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। संतोष सिंह के निर्देशन में तैयार अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टीजर को फिल्म निर्माताओं ने जारी कर दिया है। लगभग 1 मिनट के टीजर में अनोखी प्रेम कहानी की झलक दिखी।
 | 

प्यार, इमोशन और खूबसूरत पलों से भरे टीजर में दिखाया गया है कि कैसे दो लोग अचानक मिलते हैं और उनकी खूबसूरत कहानी शुरू होती है। बिना ज्यादा बात किए, इशारों और संगीत के जरिए प्यार गहराता जाता है। डांस के कुछ सीन टीजर को और खास बनाते हैं।

टीजर में गायक विशाल मिश्रा का संगीत और खूबसूरत लोकेशन इस लव स्टोरी को और भी खास बनाते हैं।

फिल्म को जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है।

स्टूडियोज ने बुधवार को ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का फर्स्ट पोस्टर जारी किया था, जिसमें विक्रांत मैसी और शनाया कपूर के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

‘आंखों की गुस्ताखियां’ म्यूजिकल प्रेम कहानी है, जो भावनाओं और प्यार के जादू को दिखाती है। शनाया कपूर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

हाल ही में प्रोड्यूसर मानसी बागला ने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में शनाया कपूर को लॉन्च करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की थी।

फिल्म में संगीत गायक विशाल मिश्रा ने दिया है। जानकारी के अनुसार यह कहानी दो ब्लाइंड लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आधुनिक समय में प्रेम की खुशियों और चुनौतियों का सामना करते हैं। यह रस्किन बांड की कहानी ‘द आइज़ हैव इट’ से प्रेरित है।

फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और इसे मानसी बागला और निरंजन अयंगर ने मिलकर संयुक्त रूप से लिखा है। जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स ने फिल्म का निर्माण किया है। वहीं, मानसी और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है।

‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

एमटी/जीकेटी