लड़की और मुर्गे के बीच की मजेदार भिड़ंत का वायरल वीडियो
वीडियो में लड़की का गुस्सा
लड़की ने मुर्गे का किया बुरा हाल!Image Credit source: X/@saifk0415
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है, जो या तो हंसी लाता है या फिर चौंका देता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की और मुर्गे के बीच की भिड़ंत को दिखाया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस वायरल क्लिप में एक लड़की गुस्से में नजर आ रही है। वह इधर-उधर टहल रही होती है, तभी एक मुर्गा उसके पास आ जाता है। मुर्गे की हरकतें देखकर लड़की का धैर्य जवाब दे जाता है। इसके बाद जो हुआ, वह वाकई में चौंकाने वाला है।
जैसे ही मुर्गा उसे परेशान करने लगता है, लड़की का गुस्सा बढ़ जाता है। फिर उसने झपट्टा मारकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे जमीन पर पटकने लगी। ये भी पढ़ें: वायरल वीडियो: योगी बोल रहा हूं, शख्स ने CM की आवाज में प्रिंसिपल को लगाया फोन, फिर जो हुआ आप भी सुनिए
इस 19 सेकंड की वीडियो क्लिप को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुर्गे ने गलत जगह पंगा ले लिया। वहीं, कुछ लोग इस व्यवहार को जानवर के प्रति गलत मानते हैं। ये भी पढ़ें: वायरल वीडियो: मैडम इसे मत मारिएगा, इसकी मां नहीं है, क्लासरूम में पिता की गुहार देख रो पड़ा हर कोई
यहां देखिए वीडियो
पापा की परी गुस्से में थी तभी एक मुर्गे ने उसे छेड़ दिया फिर जो हुआ आप खुद देखिए,,😂 pic.twitter.com/aaFTkXkA5x
— Saif Khan (@saifk0415) December 22, 2025
