लंदन में सरदार जी का भोजपुरी बोलने का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर छाया भोजपुरी वीडियो
भोजपुरी बोलने का अनोखा अंदाजImage Credit source: Instagram/@singhbhola9428
वायरल वीडियो: हाल ही में लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरदार जी भोजपुरी में धाराप्रवाह बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनका बोलने का तरीका और आत्मविश्वास इतना आकर्षक है कि बिहार के लोग भी हैरान रह गए और बोले, ‘ई का हो गईल?’
इस वीडियो की शुरुआत में सरदार जी भोजपुरी में कहते हैं, जय राम जी की नेता लोग। का हाल चाल बा। इसके बाद वह लंदन के प्रसिद्ध स्थलों के बारे में भोजपुरी में जानकारी देते हैं।
वह थेम्स नदी के किनारे स्थित ‘लंदन आई’ (London Eye) को दिखाते हैं और फिर कैमरा बदलकर ‘बिग बेन’ (Big Ben) की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, ओकर फोटो बहुत देखले होगा दोस्त। जब लंदन घूमे अइबा, तो गोल्डन आई चली आईहा देखा ला। अंखिया चौंधिया जाईब।
आगे सरदार जी थेम्स नदी का दृश्य दिखाते हुए बताते हैं कि इसमें नाव चलती है और वीडियो के अंत में वह दर्शकों को घूमने आने का आमंत्रण देते हैं।
सरदार जी की पहचान
यह वायरल वीडियो नेपाल के कपिलवस्तु के निवासी सरदार सिंह भोला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @singhbhola9428 पर साझा किया है। वह एक व्लॉगर भी हैं। इस वीडियो को अब तक 39 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और इसे लाखों बार देखा गया है। कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।
एक यूजर ने लिखा, लस्सी के गिलास में सतुआ मिक्स कर दिहला का चचा। मजा आ गईल। दूसरे ने कहा, ये मर्दावा…तू चाचा भोजपुरी में छा गैला हो। एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, तोहरा मा बिहारी आत्मा घुस गईल बा सरदार जी।
