यूपी लेखपाल भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने यूपी लेखपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू होगी, जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। UPPET 2025 में शामिल होना अनिवार्य है। कुल 7994 पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिसमें सामान्य श्रेणी, EWS, OBC, SC और ST के लिए आरक्षित पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
 | 
यूपी लेखपाल भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

यूपी लेखपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी

यूपी लेखपाल भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

यूपी लेखपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी

UP Lekhpal Vacancy 2025: यूपी लेखपाल भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। UPSSSC के अनुसार, लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर से प्रारंभ होगी। 12वीं पास और योग्य उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा, और फॉर्म में सुधार 4 फरवरी 2026 तक किया जा सकेगा। 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। संविधान के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आइए जानते हैं कि UPSSSC ने कितने लेखपाल पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और कौन आवेदन कर सकता है। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए PET की अनिवार्यता के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें।


UPPET 2025 में शामिल कैंडिडेट्स ही कर सकेंगे आवेदन

UPPET 2025 में शामिल कैंडिडेट्स ही कर सकेंगे आवेदन

यूपी लेखपाल भर्ती 2025 के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UPPET) 2025 में शामिल होना अनिवार्य है। उनके पास UPPET 2025 का स्कोर कोर्ड होना चाहिए।


UPPPET 2025 क्यों जरूरी?

UPPPET 2025 क्यों जरूरी?

  • यूपी लेखपाल भर्ती 2025 के लिए केवल UPPET 2025 में शामिल कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं।
  • UPPET के स्कोर के आधार पर ही मेरिट बनेगी।
  • मेरिट के आधार पर ही कैंडिडेट्स यूपी लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
  • UPPET स्कोर से मेरिट तैयार करने के लिए UPSSSC नार्मलाइज्ड फॉर्मूला लागू करेगा।
  • आवेदन करते समय कैंडिडेट्स को अपने UPPET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगइन करना होगा।


7994 पदों पर लेखपाल भर्ती

7994 पदों पर लेखपाल भर्ती

UPSSSC ने कुल 7994 पदों पर लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के लिए होगी। इसमें 4165 पद सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए, 792 EWS कैंडिडेट्स के लिए, 1441 ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए, 1446 एससी कैंडिडेट्स के लिए और 150 एसटी कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं।


कैसे कर सकते हैं आवेदन

कैसे कर सकते हैं आवेदन

  • यूपी लेखपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन Upsssc.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर Live Advertisement Segment में भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • वेब पेज खुलेगा, उसमें UPPET 2025 में प्रयोग किए मोबाइल नंबर के माध्यम से ही लॉगइन करें।
  • आवेदन फॉर्म खुलेगा, उसमें नाम, पता, फोटो, हस्ताक्षर जैसी औपचारिकताएं पूरी करें।
  • क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI या SBI के ई चालान के माध्यम से 25 रुपये फीस का भुगतान करें।
  • जो कैंडिडेट्स ऑनलाइन फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं, वे SBI के ई चालान के माध्यम से फीस जमा करा सकते हैं।
  • फीस जमा कराने के बाद प्रिंट आउट निकालें।


कैसे होगा सिलेक्शन

कैसे होगा सिलेक्शन

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन के बाद UPPET 2025 के स्कोर के आधार पर मेरिट बनेगी। मेरिट में शामिल कैंडिडेट्स ही यूपी लेखपाल भर्ती के लिए होने वाले एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। लिखित परीक्षा 100 नंबरों की होगी, जिसमें भारत का इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, कम्प्यूटर और उत्तर प्रदेश से संबंधित जानकारी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है।

यूपी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें.

ये भी पढ़ें-UPSC CGPDTM Vacancy 2025: यूपीएससी ने निकाली एग्जामिनर और डिप्टी डायरेक्टर की वैकेंसी, लाॅ ग्रेजुएट्स के लिए भी मौका