महिला ने लंबी दाढ़ी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने वाली महिला

दाढ़ी बढ़ाने का चलन आमतौर पर पुरुषों में देखा जाता है, लेकिन हाल ही में एक 38 वर्षीय महिला ने इस परंपरा को तोड़ते हुए अपनी लंबी दाढ़ी के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं। एरिन हनीकट (Erin Honeycutt) नाम की यह महिला अमेरिका के मिशिगन से हैं और उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
एरिन ने लगभग दो वर्षों में अपनी दाढ़ी को 11.81 इंच (29.9 सेमी) तक बढ़ाकर सबसे लंबी दाढ़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 75 वर्षीय विवियन व्हीलर के पास था, जिनकी दाढ़ी 25.5 सेमी (10.04 इंच) थी। एरिन की दाढ़ी पूरी तरह से प्राकृतिक है और उन्होंने इसके लिए कोई हार्मोन या सप्लीमेंट का सहारा नहीं लिया।
एरिन हनीकट को पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) है, जो हार्मोनल असंतुलन का कारण बनता है। इसी वजह से उनके चेहरे पर बाल बढ़ने लगे थे। उन्होंने 13 साल की उम्र से इस समस्या का सामना किया और कई तरीकों जैसे वैक्सिंग और शेविंग का सहारा लिया। एरिन ने बताया कि वह दिन में तीन बार शेविंग करती थीं।
उनकी जिंदगी में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उच्च रक्तचाप के कारण उन्हें स्ट्रोक हुआ और उनकी आंखों की रोशनी आंशिक रूप से चली गई। इस घटना ने उन्हें अपनी अनोखी स्थिति को अपनाने का निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी दाढ़ी को बढ़ने दिया।