भारत के कप्तान के रूप में एशिया कप ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड

भारत के कप्तान के रूप में एशिया कप ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड

भारत के कप्तान के रूप में एशिया कप ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड: एशिया कप 2025 का आयोजन जल्द ही होने वाला है, जो इस बार यूएई में टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। सभी क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि भारत को खिताब जीतने की उम्मीद है।
भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम रही है, जिसने अब तक कुल आठ बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। आइए जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम ने कब-कब एशिया कप की ट्रॉफी जीती है और किन कप्तानों ने भारत को चैंपियन बनाया है।
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी, जिसमें केवल तीन टीमें शामिल थीं: पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका। उस समय भारतीय टीम ने चैंपियन का खिताब जीता था। अब तक एशिया कप के 16 संस्करण खेले जा चुके हैं, और 2025 का एशिया कप 17वां संस्करण होगा।
भारत ने आठ बार एशिया कप जीता है
भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है, जिसने आठ बार इस खिताब पर कब्जा किया है। भारतीय टीम ने 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में एशिया कप जीता है। इसके अलावा, भारत ने तीन बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी से चूक भी गई है।
नंबर | साल | विजेता | मार्जिन | उपविजेता | होस्ट |
1 | 1984 | भारत | N/A | श्रीलंका | संयुक्त अरब अमीरात |
2 | 1988 | भारत | 6 विकेट | श्रीलंका | बांग्लादेश |
3 | 1990-91 | भारत | 7 विकेट | श्रीलंका | भारत |
4 | 1995 | भारत | 8 विकेट | श्रीलंका | संयुक्त अरब अमीरात |
5 | 2010 | भारत | 81 रन | श्रीलंका | श्रीलंका |
6 | 2016 | भारत | 8 विकेट | बांग्लादेश | बांग्लादेश |
7 | 2018 | भारत | 3 विकेट | बांग्लादेश | संयुक्त अरब अमीरात |
8 | 2023 | भारत | 10 विकेट | श्रीलंका | श्रीलंका/पाकिस्तान |
भारत तीन बार उपविजेता रहा है
भारत ने 8 बार एशिया कप जीता है, लेकिन तीन बार वह फाइनल में पहुंचकर हार गया है। ये हार 1997, 2004 और 2008 में श्रीलंका के खिलाफ हुई थी।
नंबर | साल | विजेता | मार्जिन | उपविजेता | होस्ट |
1 | 1997 | श्रीलंका | 8 विकेट | भारत | श्रीलंका |
2 | 2004 | श्रीलंका | 25 रन | भारत | श्रीलंका |
3 | 2008 | श्रीलंका | 100 रन | भारत | पाकिस्तान |
कौन से कप्तानों ने भारत को चैंपियन बनाया
भारत ने कुल 8 एशिया कप की ट्रॉफी जीती है, और यह ट्रॉफी 5 कप्तानों के नेतृत्व में जीती गई है। पहली बार सुनील गावस्कर ने 1984 में भारत को चैंपियन बनाया। इसके बाद दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने भी भारत को एशिया कप का खिताब दिलाया।
भारत इस समय एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है, और सभी को उम्मीद है कि वह इस बार भी खिताब जीतेगा। इसका फैसला 28 सितंबर को होगा, जब एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा।
साल | कप्तान | विजेता | उपविजेता |
1984 | सुनील गावस्कर | भारत | श्रीलंका |
1988 | दिलीप वेंगसरकर | भारत | श्रीलंका |
1990-91 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | भारत | श्रीलंका |
1995 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | भारत | श्रीलंका |
2010 | एमएस धोनी | भारत | श्रीलंका |
2016 | एमएस धोनी | भारत | बांग्लादेश |
2018 | रोहित शर्मा | भारत | बांग्लादेश |
2023 | रोहित शर्मा | भारत | श्रीलंका |
भारत के अलावा एशिया कप की ट्रॉफी जीतने वाली अन्य टीमें: भारत के अलावा, श्रीलंका और पाकिस्तान ने भी एशिया कप की ट्रॉफी जीती है। श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान ने 2 बार यह खिताब जीता है। बांग्लादेश ने अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन वह तीन बार फाइनल में पहुंच चुका है।