बकरीद पर परोसें ये 5 ठंडे डेजर्ट, जो बनाएंगे त्योहार को खास
बकरीद के लिए खास डेजर्ट
बकरीद के अवसर पर आप मेहमानों के लिए मैंगो फ्लेवर कस्टर्ड शाही टुकड़ा तैयार कर सकते हैं। इसके लिए ब्रेड को तलकर चाशनी में डुबोएं। फिर गर्म दूध में कस्टर्ड पाउडर और थोड़ी चीनी मिलाकर इसे गाढ़ा करें। दूध को ठंडा करने के बाद, चाशनी में डूबी ब्रेड को एक प्लेट में रखें और ऊपर से तैयार कस्टर्ड और नट्स से सजाएं।

दूध को एक भारी तले के बर्तन में पकाएं जब तक यह आधा न हो जाए। फिर एक पैन में चीनी को हल्की आंच पर कैरमल करें और उसमें 2 बड़े चम्मच गर्म दूध मिलाएं। इसे उबले हुए दूध में मिलाकर गुनगुना होने दें। मिट्टी के बर्तन में दही को कोट करें और फिर फेंटे हुए दही को गुनगुने दूध में मिलाकर जमने के लिए रख दें।
आप मैंगो फिरनी भी बना सकते हैं। इसके लिए चावलों को दरदरा पीसकर उबलते दूध में डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी, मेवे और केसर डालें। आम के पल्प के साथ इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।
ईद पर श्रीखंड बनाना भी एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए दही को रात भर कपड़े में लटका दें ताकि उसका पानी निकल जाए। फिर इसे अच्छी तरह फेंटें और उसमें इलायची, चीनी और केसर मिलाएं। ठंडा करने के बाद, इसे पिस्ता से सजाकर परोसें।
दूधी की बर्फी भी एक बेहतरीन विकल्प है। लौकी को कद्दूकस करके देसी घी में भूनें और फिर दूध के साथ पकाएं। इसमें चीनी और नट्स डालकर बर्फी जमाएं। इसे ठंडा करके चौकोर टुकड़ों में काटकर परोसें।
