प्रियंका चोपड़ा का 'ग्लोबट्रोटर' में दमदार लुक, राजामौली की फिल्म में निभाएंगी मंदाकिनी का किरदार
प्रियंका चोपड़ा का कमबैक
प्रियंका चोपड़ा
महेश बाबू और एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित 1000 करोड़ की फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म से जुड़ी हर जानकारी पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। 15 नवंबर को इस फिल्म का एक बड़ा इवेंट होने वाला है, जिसके लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं। प्रियंका चोपड़ा, जो अब एक वैश्विक सितारा बन चुकी हैं, इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपनी वापसी कर रही हैं।
महेश बाबू की इस फिल्म को फिलहाल 'ग्लोबट्रोटर' के नाम से जाना जा रहा है। हाल ही में फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब प्रियंका चोपड़ा का लुक भी सामने आया है, जिसमें वह मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी।
प्रियंका का फर्स्ट लुक
प्रियंका ने आज अपने एक्स अकाउंट पर एक आस्क प्रियंका सेशन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया और साथ ही अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक भी साझा किया। प्रियंका के इस लुक को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिल्म में उनके किरदार का नाम मंदाकिनी है। तस्वीर में प्रियंका पीली साड़ी में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक बंदूक है। उन्होंने लिखा, 'वो जो दिखती है उससे कहीं ज्यादा है। मिलिए मंदाकिनी से।'
Shes more than what meets the eye say hello to Mandakini. #GlobeTrotter@ssrajamouli @urstrulyMahesh @mmkeeravaani @SriDurgaArts @SBbySSK @PrithviOfficial pic.twitter.com/3KqKnb2D5h
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 12, 2025
राजामौली का प्रियंका का स्वागत
The woman who redefined Indian Cinema on the global stage. Welcome back, Desi Girl! @priyankachopra
Cant wait for the world to witness your myriad shades of MANDAKINI.#GlobeTrotter pic.twitter.com/br4APC6Tb1
— rajamouli ss (@ssrajamouli) November 12, 2025
फैंस प्रियंका के इस लुक की प्रशंसा कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'प्रियंका को मंदाकिनी के रूप में पेश करने का सबसे बेहतरीन तरीका।' दूसरे ने कहा, 'मंदाकिनी तो पूरी तरह से विध्वंसक है, क्या शानदार वापसी है! प्रियंका चोपड़ा, बहुत मजा आने वाला है।' राजामौली ने भी प्रियंका की वापसी का स्वागत करते हुए लिखा, 'वो महिला जिसने ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा को नया रूप दिया। देसी गर्ल, आपका स्वागत है! दुनिया को मंदाकिनी के अनगिनत रंग देखने का बेसब्री से इंतजार है।'
