प्रियंका चाहर चौधरी का नागिन बनने का सपना हुआ सच, जानें पूरी कहानी
Naagin 7 की वापसी
बिग बॉस में ही तय हो गया था प्रियंका का नाम, अब हुआ खुलासा!Image Credit source: सोशल मीडिया
बिग बॉस 16 में हुई शुरुआत
प्रियंका ने बताया कि यह कहानी ‘बिग बॉस 16’ के दौरान शुरू हुई थी। जब एकता कपूर घर में आई थीं, तब उन्होंने प्रियंका के कान में कहा था, “तुम मेरी अगली नागिन हो।” प्रियंका ने कहा, “उस समय मैं बहुत खुश थी, लेकिन कुछ भी आधिकारिक नहीं था। नागिन 6 चल रहा था और उसके बाद शो ने लंबा ब्रेक लिया। मैंने एकता मैम की बात पर भरोसा रखा और सही समय का इंतजार किया।”
क्यों किया इनकार?
पिछले दो वर्षों से प्रियंका के नागिन बनने की खबरें आ रही थीं, लेकिन उन्होंने हमेशा इसे टाल दिया। प्रियंका ने कहा, “जब तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक कॉल नहीं आती, मैं कुछ नहीं कह सकती। एकता मैम ने कहा था, लेकिन उनकी टीम की तरफ से प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार था। इसलिए मैंने इन खबरों से इनकार किया।”
शो की रिलीज डेट
फैंस के लिए अच्छी खबर है कि ‘नागिन’ का नया सीजन 27 दिसंबर से ऑन-एयर होगा। प्रियंका के लिए यह इंतजार किसी परीक्षा से कम नहीं था, लेकिन एकता कपूर के वादे ने उन्हें इस शो से बांधे रखा।
प्रियंका का करियर
‘उड़ारियां’ और ‘बिग बॉस 16’ की सफलता के बाद प्रियंका को एक ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश थी जो उन्हें टीवी का सुपरस्टार बना दे। ‘नागिन’ का हिस्सा बनना किसी भी टीवी एक्ट्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मौनी रॉय, सुरभि ज्योति और तेजस्वी प्रकाश के बाद अब प्रियंका इस विरासत को आगे बढ़ाएंगी।
