धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 18वें दिन की कमाई जानें
धुरंधर की 18वें दिन की कमाई
धुरंधर की कमाई 18वें दिन
फिल्म की शुरुआत में 1000 करोड़ का आंकड़ा मुश्किल लग रहा था, लेकिन अब यह आंकड़ा करीब आ गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 870.36 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 571.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब जानिए 18वें दिन की कमाई कितनी रही है और ‘अवतार 3’ को कितना नुकसान हुआ है।
18वें दिन की कमाई का आंकड़ा
‘धुरंधर’ ने उम्मीद से अधिक कमाई की है। फिल्म की थिएट्रिकल डील रिकॉर्ड तोड़ कीमतों पर हुई थी और यह पहले से ही प्रॉफिट में चल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे मंडे को 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पिछले शनिवार को फिल्म ने 34.25 करोड़ और रविवार को 38.5 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला दिन 10वां दिन रहा, जब फिल्म ने 58 करोड़ रुपये कमाए थे।
| धुरंधर (रिलीज हुए 18 दिन) | कमाई (इंडियन बॉक्स ऑफिस) |
| पहला दिन | 28 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 32 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 43 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 23.25 करोड़ रुपये |
| पांचवां दिन | 27 करोड़ रुपये |
| छठा दिन | 27 करोड़ रुपये |
| सातवां दिन | 27 करोड़ रुपये |
| आठवां दिन | 32.5 करोड़ रुपये |
| नौवां दिन | 53 करोड़ रुपये |
| दसवां दिन | 58 करोड़ रुपये |
| 11वां दिन | 30.5 करोड़ रुपये |
| 12वां दिन | 30.05 करोड़ रुपये |
| 13वां दिन | 25.50 करोड़ रुपये |
| 14वां दिन | 23.25 करोड़ रुपये |
| 15वां दिन | 22.5 करोड़ रुपये |
| 16वां दिन | 34.25 करोड़ रुपये |
| 17वां दिन | 38.5 करोड़ रुपये |
| 18वां दिन | 16.00 करोड़ रुपये |
| भारतीय बॉक्स ऑफिस: 571.75 करोड़ रुपये |
ये भी पढ़ें: अहान पांडे-राशा थडानी तक इस साल बॉलीवुड में इन स्टार किड्स ने की एंट्री, किसका कैसा रहा हाल
3500 करोड़ी फिल्म के विलेन ने मिलाया विजय देवरकोंडा से हाथ, हॉलीवुड-साउथ का होने जा रहा मिलन
अवतार 3 को भारत में कितना पीछे छोड़ा?
‘अवतार 3’ (Avatar: Fire and Ash) ने भारत में चौथे दिन 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन की कमाई 19 करोड़ रुपये रही थी, जबकि दूसरे दिन 22.5 करोड़ और तीसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ‘धुरंधर’ ने अपने चौथे दिन 23 करोड़ रुपये कमाए थे। अवतार 3 का बजट 3500 करोड़ रुपये है, लेकिन इसने दुनियाभर में 3 दिनों में 3100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
