ट्रेन में मिली युवती की लाश: ऑनर किलिंग का मामला सामने आया
युवती का शव ट्रेन में मिला
कुछ दिन पहले छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के एक कोच में एक बक्से के अंदर एक बोरी में युवती का धड़ पाया गया था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह एक ऑनर किलिंग का मामला है। पुलिस ने युवती के पिता को उसके रिश्तेदारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
लखनऊ में मिली युवती की लाश का मामला
लड़की का शव ट्रेन में मिला: लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के कोच में युवती के कटे शव की खोज में एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। जीआरपी ने लड़की के पिता को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। दरअसल, रविवार को छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस में एक बक्से के अंदर बोरी में सिर कटी लाश मिली थी। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से जीआरपी ने मृतका की पहचान कुशीनगर निवासी युवती के रूप में की। रेलवे पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गैर-मजहबी संबंध बना हत्या का कारण
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार पिता विग्गन अंसारी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पेशे से ई-रिक्शा चालक विग्गन ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शिब्बा का किसी गैर-मजहबी युवक के साथ संबंध था। विग्गन की दो बड़ी बेटियां पहले ही अपनी मर्जी से शादी करके घर छोड़ चुकी थीं। उसे डर था कि उसकी छोटी बेटी भी ऐसा ही कोई कदम न उठाए, जिससे समाज में उसकी बदनामी हो। उसने शिब्बा को समझाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसने अपनी बेटी की हत्या की योजना बना डाली.
सोची-समझी साजिश के तहत हत्या
इस ऑनर किलिंग को अंजाम देने के लिए विग्गन ने एक सोची-समझी रणनीति अपनाई। घटना से लगभग 5 दिन पहले उसने अपनी पत्नी और दोनों बेटों को मायके भेज दिया था। घर में केवल विग्गन और उसकी 90 वर्षीय मां रह गई थीं.
हत्या के बाद शव के साथ 36 घंटे बिताए
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर रात के समय शिब्बा की गला घोंटकर हत्या की। हत्या के बाद विग्गन ने लगभग 36 घंटे तक शव के पास ही बिताए। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और परिवार को यह बताने का निर्णय लिया कि उसकी छोटी बेटी किसी लड़के के साथ भाग गई है.
ट्रेन में बक्सा कैसे मिला
बीते रविवार को जब छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो सफाई कर्मियों ने एक संदिग्ध बक्सा पाया। बक्से के एक कोने पर खून की कुछ बूंदें देखी गईं, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना रेल प्रशासन और जीआरपी को दी। जब अधिकारियों ने बक्सा खोला, तो उसमें युवती का सिर कटी और टुकड़ों में बंटी हुई लाश मिली.
सीसीटीवी और मोबाइल सर्विलांस से खुला मामला
शव मिलने के बाद जीआरपी ने तीन विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। अंततः सीसीटीवी में आरोपी पिता और उसके रिश्तेदार बक्से के साथ जाते हुए दिखाई दिए। मोबाइल सर्विलांस के जरिए जीआरपी और आरपीएफ ने घेराबंदी करके विग्गन अंसारी, उसकी बहन और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मृतका के सिर को बरामद करने के लिए तालाब में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
