गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच की कड़वाहट खत्म, मामी सुनीता ने गले लगाया

बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच पिछले एक दशक से चल रही अनबन अब खत्म होती नजर आ रही है। हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर मामी सुनीता ने कृष्णा को गले लगाकर रिश्ते में सुधार की नई उम्मीद जगाई। इस भावुक पल ने फैंस को खुश कर दिया है। जानें इस परिवार के बीच की कड़वाहट की जड़ और सुलह की कहानी।
 | 
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच की कड़वाहट खत्म, मामी सुनीता ने गले लगाया gyanhigyan

परिवार में सुलह की नई उम्मीद

लाफ्टर शेफ्स न्यूज़: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच पिछले एक दशक से चल रही अनबन अब खत्म होती नजर आ रही है। इस परिवार के बीच का ‘कोल्ड वॉर’ कई बार सुर्खियों में रहा है, जिसमें कभी तीखी बयानबाजी तो कभी पारिवारिक समारोहों से दूरी शामिल रही। फैंस को लगने लगा था कि यह रिश्ता कभी ठीक नहीं होगा। लेकिन कहते हैं न, “सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए, तो उसे भूला नहीं कहते।”


गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच की कड़वाहट खत्म, मामी सुनीता ने गले लगाया
Exclusive: 10 सालों की कड़वाहट खत्म! Laughter Chefs के सेट पर मामी सुनीता ने भांजे कृष्णा को लगाया गले


कलर्स टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट से एक तस्वीर सामने आई है, जिसने न केवल फैंस का दिल जीत लिया है, बल्कि मामा-भांजे के बीच सुलह की नई उम्मीद भी जगा दी है।


मामी सुनीता ने कृष्णा को गले लगाया

शो के हालिया एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता बतौर गेस्ट शामिल हुईं। लंबे समय से यह देखा गया था कि गोविंदा कभी-कभार भांजे कृष्णा या भांजी आरती सिंह से मिल लेते थे, लेकिन मामी सुनीता ने हमेशा दूरी बनाए रखी थी। यहां तक कि आरती सिंह की शादी में भी सुनीता नजर नहीं आईं, जिससे यह स्पष्ट था कि उनके बीच की कड़वाहट पूरी तरह से खत्म नहीं हुई थी।


‘धुरंधर’ की वापसी

हालांकि, ‘लाफ्टर शेफ्स’ के मंच पर माहौल बिल्कुल अलग था। जैसे ही सुनीता शो में पहुंचीं, उन्होंने पुरानी बातों को भुलाकर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को गले लगा लिया। यह पल कृष्णा और आरती के लिए बेहद भावुक था। सेट पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों के बीच खूब हंसी-मजाक हुआ और सुनीता ने अपने चिर-परिचित अंदाज में माहौल को खुशनुमा बना दिया। पैपराजी के सामने फोटो के लिए पोज देते हुए कश्मीरा ने सुनीता का हाथ थाम लिया और कहा कि हमारी ‘धुरंधर’ वापस लौटी हैं।


दुश्मनी की जड़

इस विवाद की शुरुआत 2016 में हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह के एक ट्वीट ने आग में घी डालने का काम किया, जिसमें उन्होंने “पैसे के लिए नाचने वाले लोगों” का जिक्र किया था। सुनीता ने इसे गोविंदा पर व्यक्तिगत हमला माना और तब से बातचीत पूरी तरह से बंद हो गई। कहा जाता है कि रिश्तों में खटास इतनी बढ़ गई थी कि सुनीता ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह मरते दम तक कृष्णा का चेहरा नहीं देखना चाहतीं।


फैंस के लिए खुशखबरी

सुनीता के साथ कृष्णा और कश्मीरा को देखकर जब कुछ फोटोग्राफर्स ने उनसे पूछा कि गोविंदा कहां हैं? तो कश्मीरा ने उन्हें डांटते हुए कहा कि चुप रहो, जबकि कृष्णा ने बताया कि जब उनकी डेट मिलेगी, तब वह भी आएंगे। दरअसल, सुनीता का लाफ्टर शेफ्स पर आना कृष्णा और कश्मीरा के लिए एक सरप्राइज था।