गुरु नानक जयंती 2025: सितारों ने दी शुभकामनाएं
गुरु नानक जयंती 2025
गुरु नानक जयंती 2025
गुरु नानक जयंती 2025: सिख समुदाय हर साल कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती का पर्व मनाता है। इस वर्ष यह उत्सव 5 नवंबर को मनाया जा रहा है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर, कई फिल्मी सितारों ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं। सेलेब्स ने गुरु नानक को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए हैं। यह पर्व भारत के साथ-साथ विश्वभर में सिख समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है।
गुरु नानक जयंती के अवसर पर, अक्षय कुमार से लेकर करीना कपूर खान तक, कई बॉलीवुड सितारों ने शुभकामनाएं दीं। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भी इस खास मौके पर एक प्यारा वीडियो साझा किया है, जो प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है।
अक्षय कुमार और करीना कपूर खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुरु नानक की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा है, ”गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।”

वहीं, करीना कपूर खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक गुरूद्वारे की तस्वीर साझा की और अपने फैंस को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दीं।

अनुपम खेर और शिल्पा शेट्टी
प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने अमृतसर के गोल्डन टेम्पल का एक वीडियो साझा किया है, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”आप सभी को गुरु नानक देव जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।” वहीं, शिल्पा शेट्टी ने भी इस अवसर पर अपने फैंस को बधाई दीं और लिखा, ”शुभ गुरपुरब।”

दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ने अपने एक्स हैंडल पर एक एक मिनट का वीडियो साझा किया है, जिसमें वे लोगों को एकजुटता का संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ”दिलों की ये एकता कह रही है…चारों कोने मेरा परिवार हैं…मैं हर कण को नमन करता हूं…गुरुपर्व की शुभकामनाएं।”
This Unity of Hearts is Saying..
All Four Corners are My Family..
I Bow To Every Partical..
I Greet Every Speck With Respect 🙏🏽HAPPY GURPURAB 🙏🏽 pic.twitter.com/D43vH7Z8a0
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) November 5, 2025
