गिटार पर शिव तांडव की धुन ने इंटरनेट पर मचाई धूम
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गिटार पर शिव तांडव बजाते हुए शख्सImage Credit source: Instagram/@saheel.music
वायरल वीडियो: आपने शिव तांडव स्तोत्रम् की धुन पर कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इस वीडियो में एक युवा म्यूजिशियन गिटार पर शिव तांडव स्तोत्रम् की अद्भुत धुन प्रस्तुत कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।
गिटारिस्ट की यह प्रस्तुति इतनी लोकप्रिय हो गई है कि इसे अब तक 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और 1 लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। जिसने भी इसे देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए और वह युवक की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सका।
गिटारिस्ट की मधुर धुन
वीडियो में गिटारिस्ट को एक खुली जगह में बैठकर धुन बजाते हुए देखा जा सकता है, जो इस प्रस्तुति को और भी आकर्षक बना रहा है। संगीत और शांत वातावरण का यह संयोजन दर्शकों को एक अलग अनुभव दे रहा है।
यह शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @saheel.music नामक अकाउंट से साझा किया गया है। साहिल नाम के यूजर ने इसे साझा करते हुए लिखा, गिटार पर शिव तांडव स्तोत्रम्। हर-हर महादेव।
नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर युवक की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने गिटारिस्ट के समर्पण को देखते हुए लिखा, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पागल होना पड़ता है। इस पर गिटारिस्ट साहिल ने मजाक में जवाब दिया, मैं तो पागल ही हूं।
दूसरे यूजर ने उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, आपके टैलेंट के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, परफॉर्मेंस में आग लगाना इसे कहते हैं।
एक और यूजर ने कहा, रोंगटे खड़े हो गए भाई। इसके अलावा कमेंट बॉक्स ‘हर-हर महादेव’ के नारों से गूंज उठा है, जो इस प्रस्तुति के प्रति लोगों की धार्मिक और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। ये भी देखें: बंदे की हिम्मत तो देखिए! बाघ का कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंच गया टाइगर्स के बीच, फिर जो हुआ…वीडियो वायरल
