गर्मी में पहनने के लिए बेहतरीन साड़ी स्टाइल्स
समर सीजन के लिए साड़ी के अनोखे लुक
जान्हवी कपूर ने एक खूबसूरत रस्ट रंग की साड़ी पहनी है, जो उनके लुक को एक विंटेज टच देती है। इस साड़ी के किनारे पर सुनहरे धागों की कढ़ाई की गई है, और नीचे की ओर हल्के और गहरे रंगों की धारियां हैं, जिन्हें चांदी के धागे ने और भी आकर्षक बना दिया है.
मालविका मोहनन ने मस्टर्ड येलो रंग की साड़ी पहनी है, जिसके किनारे लाल और नारंगी रंग के हैं। यह साड़ी बेहद हल्की है और इसे उन्होंने सिल्क के ब्लाउज के साथ जोड़ा है। उनका लुक प्राकृतिक मेकअप, माथे पर बिंदी और ज्वेलरी के साथ एकदम भारतीय फेमिनिन वाइब देता है.
रकुल प्रीत सिंह का साड़ी लुक न केवल सुंदर है, बल्कि बहुत ग्रेसफुल भी है। उन्होंने पाउडर पीच रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें पल्लू पर चौड़ी धारियां हैं। उन्होंने इसे फ्री स्टाइल में ड्रेप किया है और ऑक्सीडाइज ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया है, जो इसे समर सीजन के लिए एकदम सही बनाता है.
सान्या मल्होत्रा का लुक भी गर्मियों में क्लासी स्टाइल पाने के लिए प्रेरणादायक है। उनकी साड़ी की ड्रेपिंग और ब्लाउज का रंग संयोजन एक एस्थेटिक और सुफेस्टिकेटड लुक प्रदान करता है.
नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। इस साड़ी में खूबसूरत प्रिंट है, जिसमें फ्लोरल और अल्फाबेट पैटर्न शामिल हैं। इस तरह की साड़ी आप पार्टी और ऑफिस दोनों में पहन सकती हैं.
