अनार खरीदने के 7 आसान तरीके: कैसे चुनें मीठा और रसदार फल
अनार के फायदों और चयन के तरीके
अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह न केवल हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि त्वचा की चमक बढ़ाने और शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। हालांकि, अनार खरीदते समय यह जानना मुश्किल होता है कि वह अंदर से लाल, मीठा और रसदार होगा या नहीं।
कई बार अनार बाहर से चमकदार और ताजा दिखता है, लेकिन काटने पर उसके दाने फीके या सूखे निकलते हैं। कुछ अनार ऐसे भी होते हैं जो आकर्षक दिखते हैं, लेकिन अंदर से खराब होते हैं। यदि कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए, तो बिना काटे ही यह पहचाना जा सकता है कि अनार अंदर से लाल, मीठा और रसदार है या नहीं।
1 रंग से पहचानें
अच्छा और पका हुआ अनार आमतौर पर गहरे लाल, लालभूरे या हल्के मैरून रंग का होता है। यदि अनार का रंग फीका है, तो वह पूरी तरह से पका नहीं है। इसलिए गहरे और आकर्षक लाल रंग वाले अनार को प्राथमिकता दें।
2 वजन से पहचानें
यदि अनार अपने आकार के मुकाबले हल्का है, तो वह सूखा या कम रस वाला हो सकता है। हमेशा ऐसा अनार चुनें जो भारी हो, क्योंकि भारी अनार में अधिक रस होता है।
3 छिलके से पहचानें
मीठे और पके अनार का छिलका सख्त और टाइट होता है। यदि छिलका मुलायम या दागदार है, तो यह खराब होने का संकेत हो सकता है। हल्का खुरदरा छिलका अच्छे से पके अनार की निशानी है।
4 आकार से पहचानें
गोल अनार देखने में सुंदर लगते हैं, लेकिन स्वाद में फीके हो सकते हैं। चौकोर या कोणीय अनार का चयन करें, क्योंकि ये अधिक पके होते हैं।
5 थपथपाकर आवाज से पहचानें
अनार को हल्के से थपथपाने पर धातु जैसी आवाज आनी चाहिए, जिससे पता चलता है कि अंदर दाने भरे हुए हैं। खोखली आवाज सूखे अनार की निशानी हो सकती है।
6 क्राउन से पहचानें
अनार के ऊपर का मुकुट भी उसकी पक्की स्थिति का संकेत देता है। सूखा और खुला मुकुट पके होने का संकेत है।
7 सड़े अनार की पहचान
कभी-कभी अनार को चमकाने के लिए उस पर वैक्स या तेल लगाया जाता है। ऐसे अनारों को न खरीदें। प्राकृतिक रंग और सामान्य चमक वाले अनार चुनें।
