Log in और Sign in के बीच का अंतर: जानें सही उपयोग
Log in और Sign in में क्या अंतर है?
Log in और Sign in के बीच का अंतर: आजकल इंटरनेट और मोबाइल एप्लिकेशनों में Log in और Sign in जैसे शब्दों का उपयोग आम है। हालांकि, कई लोग इन दोनों शब्दों को समान समझते हैं, जबकि इनमें कुछ महत्वपूर्ण भिन्नताएँ हैं। आइए, जानते हैं इन शब्दों का सही अर्थ और कब किसका उपयोग करना चाहिए।
Login का अर्थ क्या है?
Login का सीधा मतलब है पहले से बनाए गए अकाउंट में प्रवेश करना। जब आप किसी वेबसाइट या ऐप पर यूजरनेम और पासवर्ड डालते हैं, तो आप Log in कर रहे होते हैं। यह प्रक्रिया उस अकाउंट तक पहुँचने की होती है, जिसे आपने पहले से बनाया है। उदाहरण के लिए, Gmail या Facebook में यूजर ID और पासवर्ड डालना Log in कहलाता है।
Sign in का अर्थ क्या है?
Sign in भी अकाउंट को एक्सेस करने के लिए उपयोग किया जाता है। जब आप फेसबुक या किसी अन्य प्लेटफार्म पर अकाउंट बनाते हैं, तो आपको साइन-इन करने के लिए कहा जाता है। यह शब्द अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल है। टेक कंपनियाँ यूजर्स को सरल अनुभव देने के लिए Sign in का उपयोग करती हैं। इस प्रकार, दोनों का कार्य लगभग समान है, लेकिन शब्दावली में अंतर है। उदाहरण के लिए, Google या Microsoft के प्लेटफार्म पर आप Sign in देखते हैं।
क्या Log in और Sign in में कोई बड़ा अंतर है?
वास्तव में, Log in और Sign in दोनों का अर्थ अकाउंट तक पहुँचने से है। लेकिन Sign in शब्द अधिक आधुनिक और उपयोगकर्ता के लिए सरल माना जाता है, जबकि Login थोड़ा तकनीकी और पारंपरिक है। यही कारण है कि नई वेबसाइटें और ऐप्स अक्सर Sign in को प्राथमिकता देती हैं।
Log in, Sign in और Sign up में क्या अंतर है?
Login और Sign in के अलावा, Sign Up शब्द का भी व्यापक उपयोग होता है। ऑनलाइन दुनिया में ये तीन शब्द सबसे अधिक प्रचलित हैं, लेकिन इनके अर्थ अलग-अलग हैं। Sign up का मतलब है नया अकाउंट बनाना, यानी पहली बार किसी वेबसाइट या ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना। वहीं, Sign in और Log in का अर्थ एक ही है, जो पहले से बने अकाउंट में यूजरनेम और पासवर्ड डालकर प्रवेश करने की प्रक्रिया है। सरल भाषा में कहें तो Sign up का अर्थ है नया अकाउंट बनाना और Sign in/Log in का अर्थ है पहले से बने अकाउंट को एक्सेस करना.