क्या महिलाएं कर सकती हैं वो जो पुरुष नहीं कर सकते? देखें मजेदार चैलेंज
महिलाओं के चैलेंज में पुरुषों की हार

चैलेंज के दौरान कपलImage Credit source: Instagram/@dr.alex.dalili
क्या महिलाएं वो कर सकती हैं जो पुरुष नहीं कर सकते! इस विचार के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति को विभिन्न चैलेंज देती है। दिलचस्प बात यह है कि हर बार पति असफल होता है, जबकि महिला आसानी से सभी चैलेंज पूरे कर लेती है। आइए जानते हैं कि इन चैलेंज में ऐसा क्या है जो पति को असफल बना देता है।
वीडियो में, महिला अपने पति को 180 डिग्री झुककर दीवार पर सिर टिकाने और फिर नीचे रखी कुर्सी को सीने से चिपकाकर उठाने के लिए कहती है। आप देखेंगे कि महिला यह चैलेंज आसानी से पूरा कर लेती है, जबकि पति असफल हो जाता है।
अगले चैलेंज में, यह कपल घुटनों के बल बैठता है, और उनके सामने आटे से भरी एक प्लेट होती है। इस चैलेंज में हाथों को बिना सहारे के पीछे ले जाना था, जिसे महिला ने सफलतापूर्वक किया, लेकिन पति मुंह के बल प्लेट पर गिर पड़ा। ये भी देखें: पाकिस्तान में ही दिखेगा ऐसा नजारा! चचा के VIDEO पर मौज ले रहे लोग
कपल ने कई अन्य चैलेंज भी किए, जिसमें पति हर बार असफल नजर आता है। यह शारीरिक संरचना के कारण होता है, क्योंकि महिलाओं का शरीर पुरुषों की तुलना में अधिक लचीला होता है। इन चैलेंज को देखकर नेटिजन्स हैरान हैं। ये भी देखें: फोन पर बतियाने के चक्कर में बच्चे को ही भूल गई मां! वीडियो वायरल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @dr.alex.dalili नामक अकाउंट पर साझा किया गया है। नेटिजन्स इस वीडियो पर खूब कमेंट और शेयर कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "जरूरी नहीं कि आपके पति ने नहीं किया, तो बाकी भी नहीं कर पाएंगे।" दूसरे यूजर ने कहा, "इसमें कुछ तो सच्चाई है। मेरे पति भी चैलेंज पूरा नहीं कर पाए।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "दोनों की फिजीक में काफी अंतर है। इसका भी फर्क पड़ता है।"