असम, केरल और पुडुचेरी में चुनावी मतदान का दिन
चुनावों का आगाज
लंबे प्रचार अभियान के बाद, असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान का दिन आ गया है। आज असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोटिंग होगी। असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पिछले 10 वर्षों से है। वहीं, पुडुचेरी में एन रंगासामी पिछले पांच साल से मुख्यमंत्री हैं, जिनका समर्थन बीजेपी कर रही है। केरल में, लेफ्ट गठबंधन की सरकार पिछले एक दशक से सत्ता में है, और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अब 82 वर्ष के हो चुके हैं। इन तीन राज्यों के चुनावों के साथ-साथ कुछ स्थानों पर उपचुनाव भी आयोजित किए जाएंगे। नागालैंड, कर्नाटक और त्रिपुरा में उपचुनाव होंगे, जबकि गोवा की एक सीट पर मतदान बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया है।
जरूरी अपडेट्स
पढ़ें सभी जरूरी अपडेट
Live Updates
2026-04-09T06:29
मॉक पोलिंग
असम में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इससे पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मॉक पोलिंग का प्रदर्शन किया जा रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/2042044399178412138
2026-04-09T06:23
कहां कितने वोटर और कैंडिडेट?
असम- असम में विधानसभा की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार हैं। 2.50 करोड़ मतदाता अपनी नई सरकार का चुनाव करेंगे।
केरल- राज्य की सभी 140 सीटों पर आज एक चरण में मतदान हो रहा है। कुल 883 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और 2.71 करोड़ मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे।
पुडुचेरी- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटों के लिए 294 उम्मीदवार हैं। यहां 9.5 लाख मतदाता नई सरकार का चुनाव करेंगे।
