तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की वोटिंग जारी
चुनावों का माहौल
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। तमिलनाडु में 2023 उम्मीदवारों के लिए लगभग 5.7 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल के 16 जिलों में फैली 152 विधानसभा सीटों पर कुल 1478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण में लगभग 3.6 करोड़ मतदाता मतदान के लिए तैयार हैं। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद हो रहे इन चुनावों में कई ऐसे लोग हैं, जिनका नाम वोटर लिस्ट से बाहर हो गया है, जबकि उन्होंने पिछले चुनाव में वोट दिया था।
राजनीतिक मुकाबला
तमिलनाडु में सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) और कांग्रेस का गठबंधन ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गठबंधन से मुकाबला कर रहा है। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए थलपति विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कझगम पर भी इस बार सबकी नजरें हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में मुख्य लड़ाई बीजेपी और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच मानी जा रही है।
पढ़ें हर जरूरी अपडेट
Live Updates
2026-04-23T07:02
वोटिंग से पहले मॉकपोल
दोनों राज्यों में मतदान शुरू होने से पहले पार्टियों के बूथ एजेंटों के सामने मॉक पोलिंग कराई गई ताकि उन्हें यकीन हो सके कि सब कुछ सही चल रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/2047125011362939217
2026-04-23T07:01
3 सीटों पर उपचुनाव
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग के अलावा, आज गुजरात की एक और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। इसमें गुजरात की उमरेठ और महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी विधानसभा सीटें शामिल हैं।
