सरसों के भाव में तेजी: जानें मंडियों के ताजा रेट

सरसों मंडी भाव 17 जुलाई 2025
सरसों के भाव में बढ़ोतरी: हाल के दिनों में सरसों के बाजार में तेजी देखी जा रही है। तीन महीने पहले जयपुर मंडी में सरसों की कीमत लगभग 6000 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो अब 1300 रुपये की वृद्धि के साथ 7325 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है। वर्तमान में, सरसों का मूल्य पिछले चार वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर है, जो कि 2021 में देखा गया था। हालांकि, मंडियों में सरसों की आवक कम हो रही है, लेकिन कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। किसानों को इस तेजी का लाभ कम मिल रहा है, क्योंकि सीजन समाप्त होने के कारण उनके पास सरसों का स्टॉक काफी कम रह गया है.
त्योहारी सीजन के चलते सरसों के तेल की मांग बढ़ रही है, जिससे बाजार में निरंतर मांग बनी हुई है। नाफेड भी अपने स्टॉक को बाजार में उतार सकता है, जिससे बाजार में दबाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस लेख में हम 25 से अधिक मंडियों में सरसों के ताजा भाव साझा करेंगे.
सरसों मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
मंडी का नाम | भाव |
जयपुर सरसों | 7450 |
भरतपुर सरसों | 7001 |
गंगापुर सरसों सिटी | 7100 |
कुम्हेर सरसों | 7001 |
दिल्ली सरसों | 7400 |
कामां सरसों | 7001 |
धौलपुर सरसों | 7125 |
निवाई सरसों | 7000 |
टोंक सरसों | 6980 |
खेड़ली सरसों | 7050 |
ऐलनाबाद सरसों | 6918 |
आदमपुर सरसों (Lab 41.92) | 7181 |
सिरसा सरसों | 7000 |
नोहर सरसों | 7024 |
बरवाला सरसों | 6550 |
हिसार सरसों | 6700 |
छिंदवाड़ा सरसों | 6000 |
अशोकनगर सरसों | 7000 |
गंगापुर सिटी सरसों | 7100 |
अलीगढ़ सरसों | 6700 |
धौलपुर सरसों | 7125 |
अलवर सरसों | 7100 |
खैरथल सरसों | 7050 |
पोरसा सरसों | 6925 |
गंजबसोदा सरसों | 7300 |
महत्वपूर्ण सूचना: उपरोक्त सरसों मंडी भाव विभिन्न स्रोतों और जानकारी के आधार पर साझा किए गए हैं। इन भावों में समय, स्थान और स्थानीय मंडी स्थितियों के अनुसार बदलाव हो सकता है। कृपया वास्तविक खरीद-बिक्री से पहले अपनी नजदीकी मंडी या संबंधित अधिकारियों से भाव की पुष्टि अवश्य करें।