भोपाल मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू, जानें यात्रा की पूरी जानकारी
भोपाल में मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार से मेट्रो का व्यावसायिक संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। यह मेट्रो शहर के 8 स्टेशनों के बीच हर 25 मिनट में यात्रा करेगी। ऑरेंज लाइन की मेट्रो सुभाष नगर डिपो से शुरू होकर केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कामलापति, डीआरएम तिराहा और अलकापुरी होते हुए एम्स मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगी।
अधिकारियों के अनुसार, भोपाल मेट्रो हर स्टेशन के बीच 3 से 4 मिनट का समय लेगी और 3 कोचों के साथ औसतन 40 से 70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। महिलाओं के लिए अलग कोच की व्यवस्था नहीं की गई है।
पार्किंग की व्यवस्था
दो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा
भोपाल में मेट्रो यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए केवल दो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। एमपी नगर बोर्ड ऑफिस और सुभाष नगर डिपो मेट्रो स्टेशनों के पास मोटरसाइकिल पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष पार्किंग स्थान निर्धारित किया गया है।
स्टॉपेज और समय
प्रत्येक स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव
एम्स से सुभाष नगर के बीच कुल 17 ट्रिप मेट्रो का संचालन होगा। पहली मेट्रो सुबह 9 बजे एम्स से और 9:40 बजे सुभाष नगर से चलेगी। अंतिम मेट्रो एम्स से 19 बजे और सुभाष नगर से 18:25 बजे रवाना होगी। इस खंड में 8 एलिवेटेड स्टेशन हैं, जहां ट्रेन 2-2 मिनट का ठहराव लेगी।
एक स्टेशन पर 500 यात्रियों की अनुमति
यात्री सुरक्षा और परिचालन मानकों को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक स्टेशन पर अधिकतम 500 यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। सभी ट्रेनें केवल प्लेटफार्म नंबर 1 से चलेंगी।
प्रवेश और निकास की व्यवस्था
प्रवेश और निकास के लिए द्वार
यात्रियों को एम्स/अलकापुरी/डीआरएम ऑफिस से प्रवेश और निकास के लिए केवल गेट 01/03 का उपयोग करना होगा। रानी कमलापति में गेट नंबर 02 प्रवेश और गेट नंबर 01 एवं 03 निकास के लिए हैं। सुभाष नगर में गेट नंबर 03 अंडरपास के सामने और गेट नंबर 04 मेट्रो डिपो गेट के सामने निकास और प्रवेश के लिए हैं।
एमपी मेट्रो कार्पोरेशन के डीजीएम अरविंद सोनी ने बताया कि 21 दिसंबर से मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू होगा। किराया, स्टॉपेज, समय और औसत गति की जानकारी मेट्रो प्रबंधन द्वारा पहले ही साझा की जा चुकी है। भोपालवासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है, और उम्मीद है कि लोग इसका लाभ उठाएंगे।
भोपाल मेट्रो की समय-सारणी
भोपाल मेट्रो की विस्तृत समय-सारिणी
एम्स से सुभाष नगर
पहली ट्रेन: एम्स से 9 बजे, अलकापुरी 9:03, डीआरएम 9:07, आरकेएमपी 9:11, एमपी नगर 9:14, बोर्ड 9:18, केंद्रीय विद्यालय 9:22, सुभाष नगर 9:25।
दूसरी ट्रेन: एम्स से 10:15 बजे, अलकापुरी 10:18, डीआरएम 10:22, आरकेएमपी 10:26, एमपी नगर 10:29, बोर्ड 10:33, केंद्रीय विद्यालय 10:37, सुभाष नगर 10:40।
तीसरी ट्रेन: एम्स से 11:30 बजे, अलकापुरी 11:33, डीआरएम 11:37, आरकेएमपी 11:41, एमपी नगर 11:44, बोर्ड 11:48, केंद्रीय विद्यालय 11:52, सुभाष नगर 11:55।
चौथी ट्रेन: एम्स से 12:45 बजे, अलकापुरी 12:48, डीआरएम 12:52, आरकेएमपी 12:56, एमपी नगर 12:59, बोर्ड 13:03, केंद्रीय विद्यालय 13:07, सुभाष नगर 13:10।
पांचवी ट्रेन: एम्स से 14:00 बजे, अलकापुरी 14:03, डीआरएम 14:07, आरकेएमपी 14:11, एमपी नगर 14:14, बोर्ड 14:18, केंद्रीय विद्यालय 14:22, सुभाष नगर 14:25।
छठी ट्रेन: एम्स से 15:15 बजे, अलकापुरी 15:18, डीआरएम 15:22, आरकेएमपी 15:26, एमपी नगर 15:29, बोर्ड 15:33, केंद्रीय विद्यालय 15:37, सुभाष नगर 15:40।
सातवीं ट्रेन: एम्स से 16:30 बजे, अलकापुरी 16:33, डीआरएम 16:37, आरकेएमपी 16:41, एमपी नगर 16:44, बोर्ड 16:48, केंद्रीय विद्यालय 16:52, सुभाष नगर 16:55।
आठवीं ट्रेन: एम्स से 17:45 बजे, अलकापुरी 17:48, डीआरएम 17:52, आरकेएमपी 17:56, एमपी नगर 17:59, बोर्ड 18:03, केंद्रीय विद्यालय 18:07, सुभाष नगर 18:10।
नवमी ट्रेन: एम्स से 19:00 बजे, अलकापुरी 19:03, डीआरएम 19:07, आरकेएमपी 19:11, एमपी नगर 19:14, बोर्ड 19:18, केंद्रीय विद्यालय 19:22, सुभाष नगर 18:25।
सुभाष नगर से एम्स
पहली ट्रेन: सुभाष नगर से 9:40 बजे, केंद्रीय विद्यालय 9:43, बोर्ड 9:47, एमपी नगर 9:51, रानी कमलापति 9:54, डीआरएम 9:58, अलकापुरी 10:02, एम्स 10:05।
दूसरी ट्रेन: सुभाष नगर से 10:55 बजे, केंद्रीय विद्यालय 10:58, बोर्ड 11:02, एमपी नगर 11:06, रानी कमलापति 11:09, डीआरएम 11:13, अलकापुरी 11:17, एम्स 11:20।
तीसरी ट्रेन: सुभाष नगर से 12:10 बजे, केंद्रीय विद्यालय 12:13, बोर्ड 12:17, एमपी नगर 12:21, रानी कमलापति 12:24, डीआरएम 12:28, अलकापुरी 12:32, एम्स 12:35।
चौथी ट्रेन: सुभाष नगर से 13:25 बजे, केंद्रीय विद्यालय 13:28, बोर्ड 13:32, एमपी नगर 13:36, रानी कमलापति 13:39, डीआरएम 13:43, अलकापुरी 13:47, एम्स 13:50।
पांचवी ट्रेन: सुभाष नगर से 14:40 बजे, केंद्रीय विद्यालय 14:43, बोर्ड 14:47, एमपी नगर 14:51, रानी कमलापति 14:54, डीआरएम 14:58, अलकापुरी 15:02, एम्स 15:05।
छठी ट्रेन: सुभाष नगर से 15:55 बजे, केंद्रीय विद्यालय 15:58, बोर्ड 16:02, एमपी नगर 16:06, रानी कमलापति 16:09, डीआरएम 16:13, अलकापुरी 16:17, एम्स 16:20।
सातवीं ट्रेन: सुभाष नगर से 17:10 बजे, केंद्रीय विद्यालय 17:13, बोर्ड 17:17, एमपी नगर 17:21, रानी कमलापति 17:24, डीआरएम 17:28, अलकापुरी 17:32, एम्स 17:35।
आठवीं ट्रेन: सुभाष नगर से 18:25 बजे, केंद्रीय विद्यालय 18:28, बोर्ड 18:32, एमपी नगर 18:36, रानी कमलापति 18:39, डीआरएम 18:43, अलकापुरी 18:47, एम्स 18:50।
