बिहार बोर्ड 12वीं फिजिक्स परीक्षा 2026: पेपर पैटर्न और तैयारी के टिप्स
बिहार बोर्ड 12वीं फिजिक्स परीक्षा की जानकारी
12वीं बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
बिहार बोर्ड 12वीं फिजिक्स मॉडल पेपर 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। इंटरमीडिएट फिजिक्स की परीक्षा 7 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। आइए जानते हैं फिजिक्स पेपर का पैटर्न और कुल कितने नंबरों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं फिजिक्स का पेपर कुल 100 नंबरों का होगा, जिसमें 30 नंबर प्रैक्टिकल और 70 नंबर थ्योरी के होंगे। परीक्षा में कुल 70 नंबरों के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर दो सेक्शन ए और बी में विभाजित होगा। सेक्शन ए में 70 प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को 35 के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न 1-1 नंबर के होंगे। वहीं, सेक्शन बी में 30 लघु उत्तरीय प्रश्न 2-2 नंबर के होंगे, जिनमें से छात्रों को 10 प्रश्न हल करने होंगे। 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी होंगे, जिनमें से 3 का उत्तर देना होगा, प्रत्येक 5-5 नंबर के।
बिहार बोर्ड 12वीं फिजिक्स परीक्षा पैटर्न: सेक्शन ए में प्रश्नों का स्वरूप

बिहार बोर्ड 12वीं फिजिक्स मॉडल पेपर डाउनलोड लिंक छात्र इस लिंक पर क्लिक करके फिजिक्स का मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं फिजिक्स परीक्षा 2025 के लिए तैयारी के टिप्स
पूरे सिलेबस को याद रखने के लिए आवश्यक प्रश्नों के चैप्टर-वाइज नोट्स बनाएं। इसके बाद चैप्टर वाइज रिवीजन करें। हर चैप्टर को रिवाइज करने के लिए दैनिक समय निर्धारित करें और उसी के अनुसार तैयारी करें। लिखने की प्रैक्टिस करें। बोर्ड ने 12वीं फिजिक्स का मॉडल पेपर जारी कर दिया है, जिससे छात्र पेपर पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझ सकते हैं और उसी के अनुसार अच्छी तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – बिहार बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री पेपर का पैटर्न क्या है? यहां करें चेक
