दिल्ली में 100 रुपये में मिलते हैं बेहतरीन जूते: जानें 10 सस्ते बाजार
दिल्ली के सस्ते जूतों के बाजार
दिल्ली में सस्ते सामानों के लिए कई बाजार हैं। आज हम आपको यहां के दस सबसे सस्ते जूतों के बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां आपको 100 रुपये में भी अच्छे जूते मिल सकते हैं।
जनपथ बाजार (Janpath Market)
जनपथ बाजार, कनॉट प्लेस के निकट स्थित है। यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए जूतों और चप्पलों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां जूते और चप्पल 100 रुपये से शुरू होते हैं। ध्यान रखें कि यह बाजार रविवार को बंद रहता है।
करोल बाग (Karol Bagh)
करोल बाग सस्ते कपड़ों और जूतों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको 150 रुपये से जूते मिलना शुरू हो जाते हैं। सोमवार को यह बाजार बंद रहता है।
चोर बाजार (Chor Bajar)
दिल्ली का चोर बाजार जूतों के लिए मशहूर है। यहां ब्रांडेड फुटवियर बहुत कम कीमत पर मिलते हैं। बाजार रविवार को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।
पालिका बाजार (Palika Bajar)
पालिका बाजार में जूते, चप्पल और कपड़े किफायती दामों पर मिलते हैं। यहां मोलभाव करना जरूरी है। सामान की कीमत 200-300 रुपये के बीच होती है।
चांदनी चौक (Chandni Chowk)
चांदनी चौक में पुरुषों के जूते और महिलाओं की सैंडल मिलती हैं। यहां जूते 300 रुपये से शुरू होते हैं और बाजार सुबह 9:30 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।
पहाडगंज मार्केट (Paharganj Market)
पहाड़गंज मार्केट में जूते और चप्पल 450 रुपये से शुरू होते हैं। यह बाजार सोमवार को बंद रहता है।
सिविल लाइंस, मॉनेस्ट्री मार्केट
इस बाजार में पुरुषों के जूतों की अच्छी वैरायटी मिलती है। यह मंगलवार को बंद रहता है और अन्य दिनों में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।
मजनूं का टीला (Majnu ka Tila)
मजनूं का टीला एक पर्यटक स्थल है, जहां फर्स्ट कॉपी और चाइनीज जूते मिलते हैं। यहां 700 रुपये में अच्छी गुणवत्ता के जूते मिल सकते हैं।
राजौरी गार्डन (Rajouri Garden)
राजौरी गार्डन में जूते महंगे हैं, लेकिन गुणवत्ता और स्टाइल में बेहतरीन हैं। यहां फुटवियर की कीमत 900 रुपये से शुरू होती है।
महिपालपुर (Mahipalpur)
महिपालपुर में बड़े ब्रांड्स के कपड़े और जूते आधे दामों पर मिलते हैं। यहां एडिडास, नाइकी, वुडलैंड जैसे ब्रांड्स के जूते उपलब्ध हैं।
