जयपुर मंडी में सरसों के भाव में वृद्धि, जानें अन्य कृषि जिंसों के दाम

जयपुर मंडी में कृषि जिंसों के भाव
जयपुर मंडी के ताजा भाव: बुधवार को राजस्थान की जयपुर मंडी में सरसों की आवक में कमी के कारण सरसों मिल डिलीवरी के दाम में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। सरसों के दाम में इस बढ़ोतरी के चलते कच्ची घानी तेल के दाम में भी 50 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है। इसके अलावा, वायदा बाजार में बढ़ते दामों के कारण ग्वार सीड के दाम में भी 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि देखी गई है। अन्य कृषि जिंसों के दाम में कोई खास बदलाव नहीं आया है।
व्यापारियों का मानना है कि यदि मंडी में सरसों की आवक में कमी जारी रहती है, तो सरसों के दाम में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले महीने की तुलना में इस महीने सरसों के दाम में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। आइए, जानते हैं कि बुधवार को जयपुर मंडी में अन्य कृषि जिंसों के दाम क्या रहे।
जयपुर मंडी के भाव
फसल | न्यूनतम भाव | उच्चतम भाव |
गेहूं मिल डिलीवरी | 2625 | 2630 |
गेहूं दड़ा | 2625 | 2630 |
मक्का लाल | 2400 | 2500 |
बाजरा | 2300 | 2400 |
ज्वार पीली | 2900 | 3000 |
जौ लूज | 2300 | 2400 |
मूंग मिल डिलीवरी | 7500 | 7800 |
मोठ | 5200 | 5300 |
चौला | 7400 | 7500 |
उड़द | 7200 | 7300 |
चना जयपुर लाइन | 5800 | 6000 |
ग्वार | 5050 | 5125 |
ग्वारगम | ------- | 9850 |
महत्वपूर्ण सूचना: इस लेख में दी गई जानकारी किसानों और व्यापारियों से प्राप्त की गई है। सौदा करने से पहले कृपया नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि अवश्य करें। व्यापार अपने विवेक से करें, किसी भी प्रकार के लाभ-हानि के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।