कोटा मंडी में कृषि जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव

कोटा मंडी में कृषि जिंसों की आवक
कोटा मंडी भाव: सोमवार को कोटा की भामाशाह मंडी में कृषि जिंसों की आवक में कमी आई है। इस दिन मंडी में 65 हजार बोरी अनाज की आवक हुई। यदि हम बाजार में उतार-चढ़ाव की बात करें, तो सरसों और सोयाबीन के दामों में वृद्धि देखी गई है, जबकि गेहूं, धान, चना और उड़द के दामों में गिरावट आई है। मंडी में सोयाबीन का मूल्य 25 रुपये और सरसों का मूल्य 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया है। वहीं, गेहूं 15 रुपये, धान 50 रुपये, चना 100 रुपये और उड़द के दाम 100 रुपये प्रति क्विंटल घट गए हैं।
कोटा क्षेत्र में लहसुन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। राजस्थान के कोटा का लहसुन दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। किसानों को अपने लहसुन को बेचने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता, क्योंकि कोटा मंडी में लहसुन की खरीद होती है। सोमवार को भामाशाह मंडी में 13000 बोरी लहसुन की आवक हुई, और लहसुन का मूल्य 2500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो पिछले दिनों की तुलना में 1000 रुपये कम है। आइए जानते हैं कोटा मंडी में अन्य कृषि जिंसों के भाव क्या रहे हैं।
कोटा मंडी भाव (Kota Mandi Bhav)
फसल | भाव |
गेहूं नया | 2451 से 2601 |
धान सुगन्धा | 2200 से 2601 |
धान (1509) | 2200 से 3151 |
धान (1718) | 2900 से 3651 |
धान पूसा | 2700 से 3151 |
सोयाबीन | 3800 से 4250 |
सरसों | 5700 से 6150 |
अलसी | 6000 से 6800 |
ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
ज्वार सफेद | 4000 से 5000 |
बाजरा | 2000 से 2300 |
मक्का | 2000 से 2200 |
जौ नया | 2000 से 2200 |
तिल्ली | 8500 से 11000 |
मैथी | 3800 से 4500 |
कलौंजी | 16000 से 22500 |
धनिया नया सूखा बादामी | 5800 से 6400 |
धनिया नया ईगल | 6200 से 6600 |
धनिया रंगदार | 6700 से 9000 |
चना पेप्सी | 5200 से 5300 |
मूंग | 6500 से 7000 |
उड़द | 4000 से 6700 |
चना देशी | 5100 से 5261 |
चना मौसमी | 5100 से 5250 |