गुरुग्राम में बुर्ज खलीफा से महंगे फ्लैट्स का निर्माण
बुर्ज खलीफा: इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना

बुर्ज खलीफा, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, इंजीनियरिंग का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। इसकी ऊंचाई 2716.5 फीट (828 मीटर) है, जो एफिल टावर से तीन गुना अधिक है।
इस इमारत में 163 मंजिलें हैं, जिनमें 58 लिफ्ट, 2957 पार्किंग स्थान, 304 होटल कमरे, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट शामिल हैं। लेवल 8 और 38-39 पर अरमानी होटल दुबई स्थित है, जबकि लेवल 9 से 16 में शानदार एक और दो बेडरूम वाले अरमानी रेजिडेंट्स हैं।
लेवल 45 से 108 तक एक से चार बेडरूम वाले प्राइवेट अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट उपलब्ध हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि गुरुग्राम में भी बुर्ज खलीफा से महंगे फ्लैट्स का निर्माण होने जा रहा है।
गुरुग्राम में बनेगें दुबई से महंगे फ्लैट्स
एक हाउसिंग वेबसाइट के अनुसार, बुर्ज खलीफा में 1 BHK फ्लैट की कीमत AED 1,600,000 (लगभग ₹3.73 करोड़), 2 BHK की AED 2,500,000 (लगभग ₹5.83 करोड़) और 3 BHK की AED 6,000,000 (लगभग ₹14 करोड़) है।
भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) जल्द ही गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर अपने सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘DLF The Dahlias’ का शुभारंभ करने जा रही है।
यह प्रोजेक्ट 17 एकड़ में फैला होगा और इसमें 29 मंजिला टावर होंगे, जिनमें 400 सुपर-लग्जरी रेजिडेंस शामिल होंगे।
इतनी होगी एक अपार्टमेंट की औसत कीमत (Dahlias Project)
द डहेलियाज में सुपर-लग्जरी रेजिडेंस की शुरुआती कीमत 80,000 रुपए प्रति वर्ग फुट होगी। प्रॉपइक्विटी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में एक अपार्टमेंट की औसत कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये होगी।
हालांकि, बुर्ज खलीफा में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस घर भी उपलब्ध हैं। यहां का सबसे बड़ा पेंटहाउस 21,000 वर्ग फीट में फैला है, जिसकी कीमत लगभग AED 102,000,000 (लगभग 2 अरब रुपये) है।