महिंद्रा थार और रॉयल एनफील्ड बुलेट: युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता और विवाद
पंजाब में थार और बुलेट का बढ़ता क्रेज
जालंधर: ऊंचे बॉडी फ्रेम, चौड़े टायर और मजबूत लुक के साथ महिंद्रा की थार और रॉयल एनफील्ड की बुलेट इन दिनों पंजाब और अन्य राज्यों में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई हैं। आज के युवा इन दोनों वाहनों के प्रति आकर्षित हैं, चाहे वह खरीदने की बात हो या दोस्तों से उधार लेकर चलाने की।
हालांकि, हरियाणा के डी.जी.पी. ओ.पी. सिंह के हालिया बयान ने इस विषय पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि थार और बुलेट चलाने वाले युवाओं की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन वाहनों के मालिक अक्सर सड़क पर स्टंट और तेज रफ्तार चलाते हैं। उनका मानना है कि ये वाहन केवल साधन नहीं, बल्कि युवाओं के रवैये का प्रतीक बन गए हैं।
“थार” और “बुलेट” का जुनून: शौक या स्टेटस सिंबल?
आजकल छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक, थार और बुलेट रखने का जुनून बढ़ता जा रहा है। थार की ऊंचाई और चौड़े टायर इसे एक खास पहचान देते हैं, जबकि बुलेट की आवाज़ इसे और भी आकर्षक बनाती है। युवा इसे केवल एक वाहन नहीं, बल्कि एक एटीट्यूड मानते हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ये वाहन अक्सर समस्याओं का कारण बनते हैं।
कुछ घटनाएं जो बनाती हैं यह छवि
हाल के दिनों में कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां थार या बुलेट चलाने वाले युवा स्टंट करते हुए या तेज रफ्तार में दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें युवा थार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आते हैं। बुलेट की तेज आवाज़ भी कई बार शोर की शिकायतों का कारण बनती है।
क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड?
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में युवा वर्ग के बीच स्टाइल और पर्सनैलिटी का बड़ा महत्व है। थार और बुलेट इन मानकों पर खरे उतरते हैं। इनकी बढ़ती मांग का एक कारण सोशल मीडिया पर इनकी लोकप्रियता भी है। थार की कीमत 12 लाख से 25 लाख तक है, जबकि बुलेट की कीमत 1.60 लाख से 3 लाख तक जाती है। सितंबर में, थार की बिक्री 11,800 यूनिट रही, जबकि बुलेट की बिक्री 1.24 लाख यूनिट के करीब थी।
