Bihar में BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: 23,175 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: आवेदन की जानकारी

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी.
Image Credit source: freepik
BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने सेकंड इंटर लेवल वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर से 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बिहार कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 23,175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पहले पदों की संख्या 12,199 थी, लेकिन बाद में आयोग ने इसे बढ़ाकर 10,976 कर दिया, जिससे कुल पदों की संख्या 23,175 हो गई। जो उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, जो नए इच्छुक हैं, वे नए शेड्यूल के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
BSSC 2nd Inter Level Bharti 2025: पदों का विवरण
इन 23,175 पदों में से 10,142 अनारक्षित हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3,212 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 219 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा, ईबीसी के लिए 3,974 और पिछड़े वर्ग (BC) के लिए 2,562 पद हैं। पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 767 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 229 पद आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 7,394 पद उपलब्ध हैं।
BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: आवेदन की योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, कंप्यूटर टाइपिंग स्किल की भी आवश्यकता है। आवेदकों की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
BSSC 2nd Inter Level Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें
- BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
- होम पेज पर सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
BSSC 2nd Inter Level Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 2 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें – SSC CGL आंसर-की आज जारी होगी, जानें कितने नंबर मिलने पर होंगे पास