सरसों के भाव में तेजी: मंडियों में बढ़ते दाम
सरसों के बढ़ते दाम
सरसों की कीमतें: राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश की कृषि मंडियों में सरसों के दाम में वृद्धि देखी जा रही है। जयपुर मंडी में सरसों का उच्चतम मूल्य 7275 रुपए तक पहुँच गया है। आज सोमवार को यहां 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई। हरियाणा की आदमपुर मंडी में लैब 41.63 सरसों का मूल्य 7000 रुपए से ऊपर चला गया है। दिल्ली में 9 जुलाई को सरसों का मूल्य 7000 रुपए से कम था, लेकिन आज 14 जुलाई को यह 7100 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुँच गया है।
भरतपुर मंडी में सरसों का मूल्य 6860 रुपए (आज 90 रुपए की वृद्धि) तक पहुँच गया है। 7 जुलाई के बाद से मंडियों में सरसों के दाम में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू हुई थी, जो आज सोमवार तक जारी रही। सीजन के समाप्त होने के बाद मंडियों में सरसों की आवक कम हो गई है। मानसून के आगमन के बाद बरसाती मौसम के कारण आवक और भी घट गई है। आमतौर पर देखा गया है कि जब आवक कम होती है, तो सरसों के दाम में मामूली वृद्धि होने लगती है।
14 जुलाई 2025 को सरसों का मूल्य (रुपए प्रति क्विंटल)
मंडी का नाम | भाव |
बरवाला सरसों | 6450 से 6500 |
छिंदवाड़ा सरसों | 6000 से 6800 |
धौलपुर सरसों | 6950 |
अलवर सरसों | 6900 |
अशोक नगर सरसों | 5900 से 6800 |
खैरथल सरसों | 6850 से 6860 |
मुरैना सरसों | 6850 |
ग्वालियर सरसों | 6900 |
जयपुर सरसों | 7250 से 7275 |
टोंक सरसों | 6805 |
निवाई सरसों | 6825 |
सिवानी सरसों | 6200 |
कोटा सरसों | 6100 से 6700 |
भरतपुर सरसों | 6860 |
अशोक नगर सरसों | 6700 से 6800 |
मंदसौर सरसों | 6500 से 6800 |
देवास मंडी सरसों | 5500 से 6150 |
नजफगढ़ मंडी सरसों | 6871 से 6990 |
अलीगढ़ सरसों | 6500 से 6550 |
भट्टू सरसों ढेरी | 7011 |
बीकानेर सरसों | 6000 से 6400 |