भारतीय सेना में ग्रुप C के लिए नई भर्तियां: आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
भारतीय सेना ग्रुप C भर्ती 2025
चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपन्न होगी.
Image Credit source: getty images
भारतीय सेना ग्रुप C भर्ती 2025: मैट्रिक और इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारतीय सेना ने क्लर्क, एमटीएस और अन्य पदों के लिए भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना होगा। सभी पद डीजी ईएमई ग्रुप ‘सी’ भर्ती के अंतर्गत भरे जाएंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स महानिदेशालय (डीजी ईएमई) ने विभिन्न ट्रेडों और श्रेणियों में ग्रुप ‘सी’ सिविलियन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 69 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), धोबी, स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और जूनियर टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर शामिल हैं।
भारतीय सेना भर्ती 2025: पदों की संख्या
- मल्टी टास्किंग स्टाफ – 35
- लोअर डिवीजन क्लर्क- 25
- धोबी – 14
- स्टेनोग्राफर ग्रेड- II – 2
- जूनियर टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर – 2
भारतीय सेना डीजी ईएमई ग्रुप C भर्ती 2025: योग्यता मानदंड
जूनियर टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदक के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। वहीं, एलडीसी पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों को टाइपिंग स्किल में दक्ष होना चाहिए। एमटीएस और धोबी पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय सेना डीजी ईएमई ग्रुप C भर्ती 2025: आयु सीमा
जूनियर टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य सभी पदों के लिए आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
भारतीय सेना ग्रुप C भर्ती 2025: आवेदन कैसे करें
- भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती या नवीनतम समाचार सेक्शन में जाएं।
- डीजी ईएमई ग्रुप सी भर्ती 2025 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म की जांच करें और सबमिट करें।
भारतीय सेना ग्रुप C भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया
भारतीय सेना डीजी ईएमई ग्रुप C भर्ती 2025 के तहत आवेदकों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसके बाद शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना 11-17 अक्टूबर 2025 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित की गई थी।
ये भी पढ़ें – खेल प्रशिक्षक पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई