टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की संभावित 15 सदस्यीय टीम
टीम इंडिया की नजरें अगले ICC खिताब पर
टीम इंडिया: वर्तमान टी20 विश्व चैंपियन, टीम इंडिया का ध्यान अब अगले ICC खिताब पर है, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा। टीम इंडिया 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में जीत हासिल कर पहली टीम बनना चाहती है, जो लगातार दो बार इस खिताब को अपने नाम करे।
इस समय, टीम इंडिया जिस तरह से टी20 क्रिकेट खेल रही है, उसके आस-पास कोई अन्य टीम नहीं दिखती। यह देखना दिलचस्प होगा कि BCCI किस 15 भारतीय खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका देती है।
टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन फरवरी-मार्च में
फरवरी-मार्च के महीने में होना है टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन
2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने अभी तक आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन कार्यक्रम के अनुसार, यह टूर्नामेंट फरवरी और मार्च के बीच भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।
टीम इंडिया की लीडरशिप
मुंबई इंडियंस से कप्तान तो दिल्ली कैपिटल्स से बनेंगे भारत के उप-कप्तान
टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की लीडरशिप की बात करें तो, मुंबई इंडियंस के लिए IPL में खेलने वाले सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में कप्तानी करने वाले अक्षर पटेल को BCCI ने उप-कप्तान नियुक्त किया है। यह लगभग निश्चित है कि ये दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे।
संभावित 15 सदस्यीय दल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का संभावित 15 सदस्यीय दल
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, रियान पराग, कुलदीप यादव, वरूण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह
नोट: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए BCCI ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उपरोक्त जानकारी केवल अनुमान पर आधारित है।