जयपुर के छात्रों ने JEE Advanced 2026 में किया शानदार प्रदर्शन
जयपुर में छात्रों की उत्कृष्टता
प्रखर शर्मा ने AIR 69 हासिल कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि चयनिका मंडल ने AIR 279 के साथ जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर का खिताब जीता।
जयपुर। जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में एलन जयपुर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
एलन के जोनल हेड अरुण जैन ने बताया कि इस वर्ष के जेईई एडवांस्ड में छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। प्रखर शर्मा ने AIR 69 के साथ जयपुर सिटी टॉपर का खिताब जीता, जबकि रुचित अग्रवाल ने AIR 99 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चयनिका मंडल ने AIR 279 के साथ जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन जयपुर के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। संस्थान के 2 छात्रों ने टॉप-100 में, 4 ने टॉप-200 में, 8 ने टॉप-500 में, 17 ने टॉप-1000 में, 21 ने टॉप-1500 में, 26 ने टॉप-2000 में और 53 ने टॉप-5000 में स्थान प्राप्त किया है।
अरुण जैन ने कहा कि यह सफलता एलन जयपुर की मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी शिक्षकों, नियमित मूल्यांकन और छात्रों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी एलन जयपुर इसी तरह के उत्कृष्ट परिणामों के साथ सफलता के नए मानक स्थापित करेगा।
प्रमुख उपलब्धियाँ – JEE Advanced 2026
प्रखर शर्मा (AIR 69) – जयपुर सिटी टॉपर
रुचित अग्रवाल (AIR 99) – जयपुर सिटी सेकंड टॉपर
चयनिका मंडल (AIR 279) – जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर
टॉप-100: 2 विद्यार्थी
टॉप-200: 4 विद्यार्थी
टॉप-500: 8 विद्यार्थी
टॉप-1000: 17 विद्यार्थी
टॉप-1500: 21 विद्यार्थी
टॉप-2000: 26 विद्यार्थी
टॉप-5000: 53 विद्यार्थी
एलन के छात्रों का प्रदर्शन
Allen Form No. Student Name AIR Mo. No. Toppers
20203857- Prakhar Sharma- 69- 7851956971 JAIPUR CITY TOPPER
1000465143- Ruchit Agrawal- 99- 8529743922 JAIPUR 2ND CITY TOPPER
1000473071- Daksh Sehra- 179
1000529143- Bhavya Garg- 184
21222592- Chayanika Mandal- 279 9950618584 GIRLS JAIPUR CITY TOPPER
20211709- Lakshit Sinsinwar- 286
1003419270- Shresth Jasoria- 310
22265347- Nehal Jain- 436
22202423- Kovid Singhal- 584
22226198- Daksh Khandelwal- 594
21206099- Avnish Agrawal- 643
1003481515- Krish Jangid- 761
1003535497- Sahul Choudhary- 867
1003331496- Jahnavi Singhal- 894
22200739- Aryan Saxena- 941
1003436634- Shreyash Jain- 955
22217257- Chirag Sisodia- 957
21226143- Akshat Agarwal- 1007
एलन की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ
इन परिणामों के साथ, एलन ने अब तक आईआईटी-जेईई में 7 बार ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त किया है और अपने इतिहास में दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक-1, 2 और 3 को दोहराया है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी एलन ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
एलन के छात्रों ने देश की टॉप-10 रैंक में से 6, टॉप 50 में 24 क्लासरूम स्टूडेंट्स और टॉप-100 में 41 स्थान प्राप्त किए हैं। यह प्रदर्शन एक बार फिर साबित करता है कि राष्ट्रीय स्तर पर टॉप रैंकर्स तैयार करने में एलन सबसे सफल और लगातार प्रदर्शन करने वाला संस्थान है।
देशभर में एलन की सफलता
देशभर में एलन की सफलता की अगुवाई कोटा क्लासरूम के छात्र शुभम कुमार ने की, जिन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल किया।
शुभम के बाद कबीर छिल्लर ने 360 में से 329 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 और जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त किया।
ऑल इंडिया गर्ल्स टॉपर आरोही देशपांडे भी एलन कोटा क्लासरूम से हैं, जिन्होंने 280 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-77 प्राप्त किया।
इसके साथ ही, एलन ऑनलाइन लाइव कोर्स से यशवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक-52 प्राप्त कर ऑनलाइन में बेहतरीन परिणाम दिया है।