गुजरात के छोटे गांव का बच्चा किरण, गायों का सच्चा मित्र
किरण का वायरल वीडियो
कौन है ये किरण Image Credit source: Social Media
गुजरात के एक छोटे से गांव से एक वीडियो ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। इस वीडियो में एक नन्हा बच्चा किरण नजर आता है, जिसकी उम्र लगभग 9 या 10 वर्ष है। उसके पीछे सैकड़ों गायें चल रही हैं, जैसे वह उनका गोपालक हो। उसकी एक आवाज़ पर पूरा झुंड उसकी ओर दौड़ पड़ता है।
यह दृश्य देखकर लोग श्रीकृष्ण की याद कर रहे हैं। किरण का यह वीडियो केवल एक साधारण क्लिप नहीं है, बल्कि यह इंसान और पशु के बीच प्रेम और विश्वास का अद्भुत उदाहरण है।
किरण की दिनचर्या
कौन है ये बच्चा
किरण किसी अमीर परिवार से नहीं है। वह एक साधारण ग्रामीण बच्चा है, जो पूरी तरह गायों की सेवा में लगा रहता है। वह रोज सुबह पांच बजे उठता है, सबसे पहले गायों को चारा और पानी देता है, फिर उनका दूध निकालता है और स्कूल के लिए निकल जाता है। स्कूल से लौटने के बाद, वह फिर से गौशाला में लौटता है और शाम तक गायों के साथ समय बिताता है। उसके चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि संतोष झलकता है। किरण का कहना है, "गाय हमारी जान हैं। घर तो सबका होता है, लेकिन हमारा घर तो गायों से ही बसता है।"
किरण का परिवार
कहां से आता है इसका परिवार
किरण का परिवार मालदारी परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस परंपरा में पीढ़ियों से लोग गायों की देखभाल करते आ रहे हैं। उनके पास कोई बड़ी संपत्ति नहीं है, बस गायें ही उनकी असली पूंजी हैं। किरण के पिता बताते हैं कि हम साल भर गायों के साथ रहते हैं। कभी 500 तो कभी 700 किलोमीटर तक उन्हें चराने के लिए पैदल चलते हैं। मौसम चाहे जैसा हो, हम गायों को कभी अकेला नहीं छोड़ते।