IPL 2026 के लिए चेन्नई को मिला जडेजा का नया विकल्प
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की नई रणनीति
IPL 2026: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन, विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता। बेंगलुरु ने फाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को हराया और अपना पहला खिताब जीता। इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा।
चेन्नई इस सीजन में अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही। अब, आगामी सीजन के लिए, चेन्नई की प्रबंधन टीम को मजबूत बनाने में जुट गई है। टीम ने 2026 से पहले जडेजा के विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि वह खिलाड़ी कौन है।
चेन्नई को मिला जडेजा का नया विकल्प
आईपीएल 2026 से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के प्रबंधन ने टीम को मजबूत बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चेन्नई की टीम ने रविंद्र जडेजा के विकल्प के रूप में कैमरून ग्रीन को शामिल करने की योजना बनाई है।
बता दें कि ग्रीन ने हाल ही में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार पारी खेली है। ऐसे में चेन्नई उन्हें ऑक्शन में शामिल कर सकती है। ग्रीन ने 2025 का आईपीएल सीजन चोट के कारण नहीं खेला था और किसी टीम का हिस्सा नहीं थे। अब, चेन्नई की टीम ग्रीन पर दांव लगाने की सोच रही है।
ग्रीन ने मचाया तूफान
ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्ट इंडीज के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम टी20 मुकाबला खेल रही है। हाल ही में हुए टी20 मैच में ग्रीन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 26 गेंदों में 51 रन बनाकर वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों को परेशान किया।
ग्रीन ने इस दौरान 2 चौके और 5 छक्के लगाए और 196.15 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अब यह माना जा रहा है कि चेन्नई उन पर दांव खेल सकती है।
ग्रीन के आईपीएल आंकड़े
ग्रीन ने आईपीएल में 2023 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था और 2024 में बेंगलुरु के लिए खेला। उन्होंने 29 मैचों में 41.58 की औसत से 707 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 153.69 है।
उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है। गेंदबाजी में, उन्होंने 29 पारियों में 9.07 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए हैं। उनका औसत 41.50 और स्ट्राइक रेट 27.4 रहा है.