21 वर्षीय युवक ने दो उंगलियों पर 22 पुश-अप्स कर बनाया गिनीज रिकॉर्ड
गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड
दुनिया भर में कई लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा पाते हैं। हाल ही में एक युवक ने ऐसा कारनामा किया है कि उसका नाम गिनीज बुक में शामिल किया गया है।
इस युवक ने केवल दो उंगलियों का सहारा लेकर एक मिनट में 22 पुश-अप्स किए, और यह सब तालियां बजाते हुए किया। इस युवक की उम्र 21 वर्ष है और उसका नाम झांग युक्सुआन है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, झांग ने एक मिनट में तालियों के साथ 22 पुश-अप्स करके गिनीज विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।
यह जानकर हैरानी होती है कि झांग ने यह रिकॉर्ड फिम से प्रेरित होकर बनाया। उसने 13 साल की उम्र से वेट ट्रेनिंग शुरू की और विभिन्न प्रकार के पुश-अप्स का अभ्यास किया। वर्तमान में, वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है और अपनी शारीरिक फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
झांग ने पारंपरिक चीनी दवाओं का उपयोग करके अपनी ताकत बढ़ाई है। सोशल मीडिया पर उसकी दो शानदार तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उसकी काबिलियत दिखाई दे रही है। उसने कुंग फू फिल्मों को देखकर फिंगर पुश-अप्स करने की प्रेरणा ली और ऑनलाइन वीडियो देखकर खुद को प्रशिक्षित किया।