तिरुपति बालाजी मंदिर: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट
तिरुपति बालाजी मंदिर की संपत्ति
Tirupati Balaji Mandir : भारत में एक ऐसा मंदिर है जो अपनी संपत्ति के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसकी कुल संपत्ति इतनी अधिक है कि इसके बारे में जानकर हर कोई चकित रह जाता है। इस मंदिर की संपत्ति की बात करें तो इसके नाम पर बैंकों में 13287 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट, 18817 करोड़ रुपये जमा और 11 टन सोने का खजाना भी है।
तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम ट्रस्ट
दुनिया का सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम है, जिसने इस वर्ष 1161 करोड़ रुपये की एफडी कराई है, जो पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक है। यह ट्रस्ट देश का एकमात्र हिंदू धार्मिक ट्रस्ट है जो लगातार 500 करोड़ रुपये या उससे अधिक की राशि बैंकों में जमा करता रहा है। 2012 तक इस ट्रस्ट का बैंकों में फिक्स डिपॉजिट 4820 करोड़ रुपये था। इसके बाद, 2013 से 2024 के बीच, इसने 8467 करोड़ रुपये जमा किए हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट में वृद्धि
तिरुपति ट्रस्ट की फिक्स डिपॉजिट में हर साल वृद्धि हो रही है। 2013 में 608 करोड़, 2014 में 970 करोड़, 2015 में 961 करोड़, 2016 में 1153 करोड़, 2017 में 774 करोड़, और 2018 में 501 करोड़ की एफडी कराई गई थी। हालांकि, कोरोना काल में पहली बार इस ट्रस्ट की एफडी की राशि में कमी आई थी। 2019 में 285 करोड़, 2020 में 753 करोड़, 2021 में 270 करोड़, और 2022 में 274 करोड़ की एफडी कराई गई थी। पिछले साल, ट्रस्ट ने 757 करोड़ की एफडी कराई थी।
तिरुपति बालाजी ट्रस्ट की नकदी
तिरुपति बालाजी ट्रस्ट की नकदी
तिरुपति बालाजी ट्रस्ट की सभी बैंकों और ट्रस्टों में नकदी 18817 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो अब तक की सबसे बड़ी राशि है। यह ट्रस्ट अपनी एफडी से सालाना लगभग 1,600 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में कमाता है। इसके अलावा, इस मंदिर का सोने का भंडार 1,031 किलोग्राम सोने की जमा के बाद बढ़कर 11,329 किलोग्राम हो चुका है।