जयपुर में अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान सम्मेलन का सफल आयोजन
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के रसायन विज्ञान विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर 2026 को "एडवांसेज इन इनऑर्गेनिक एंड ऑर्गेनोमेटैलिक केमिस्ट्री (AIOC-2026)" विषय पर एक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
इस सम्मेलन में भारत और विदेशों से 100 से अधिक वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और छात्रों ने भाग लिया। तकनीकी समिति ने कुल 65 शोध सारांशों का चयन प्रकाशन के लिए किया।
कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनस्टर के प्रो. एफ. ई. हान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने एक प्लेनरी व्याख्यान दिया। MNIT जयपुर के डीन (रिसर्च एंड कंसल्टेंसी) प्रो. रोहित भाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सम्मेलन में IIT मद्रास के प्रो. अर्नब रीत, केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान के प्रो. राजेंद्र सिंह धायल, IIT मंडी के डॉ. नारायण सिन्हा, SRMIST के डॉ. राजोर्षी दास, CURAJ के डॉ. हेमंत जोशी और MNIT जयपुर की प्रो. रागिनी गुप्ता जैसे कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।
इस सम्मेलन में अकार्बनिक और ऑर्गेनोमेटैलिक रसायन विज्ञान, आणविक उत्प्रेरण (Molecular Catalysis) और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवीनतम शोध और तकनीकी विकास पर गहन चर्चा की गई।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के चेयरमैन डॉ. अब्बास राजा और आयोजन सचिव डॉ. शिव ओम मीना तथा डॉ. सुमित सोनकर रहे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति, संकाय सदस्यों और छात्र स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।