जयपुर और भरतपुर मंडी में कृषि जिंसों के भाव में बदलाव
जयपुर और भरतपुर मंडी के ताजा भाव
जयपुर और भरतपुर मंडी के भाव: लंबे समय के बाद, हम किसानों को राजस्थान की बीकानेर और भरतपुर मंडी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं। जयपुर मंडी में बृहस्पतिवार को खरीदारी में कमी के कारण सरसों मिल डिलीवरी के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। सरसों के दाम में कमी के चलते कच्ची घानी तेल का भाव भी 150 रुपये प्रति क्विंटल घट गया है। इसी तरह, कांडला पोर्ट पर पाम तेल के दाम में भी 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई है। कोटा में सोया रिफाइंड तेल के दाम भी 100 रुपये घटे हैं। दूसरी ओर, दाल मिलों में मांग बढ़ने के कारण चना के दाम में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। अन्य दालों के भाव सामान्य बने हुए हैं।
सामान्य कारोबार के चलते अनाज, ग्वार गम और ग्वार सीड के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। भरतपुर मंडी में बृहस्पतिवार को सरसों के दाम में हल्की वृद्धि देखी गई है, जबकि अन्य कृषि जिंसों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
जयपुर मंडी के भाव (Jaipur Mandi Bhav)
फसल | न्यूनतम भाव | उच्चतम भाव |
गेहूं मिल डिलीवरी | 2590 | 2600 |
गेहूं दड़ा | 2590 | 2600 |
मक्का लाल | 2400 | 2500 |
बाजरा | 2300 | 2400 |
ज्वार पीली | 2900 | 3000 |
जौ लूज | 2200 | 2300 |
मूंग मिल डिलीवरी | 7000 | 7400 |
मोठ | 5000 | 5200 |
चौला | 6500 | 7500 |
उड़द | 6800 | 7000 |
चना जयपुर लाइन | 5750 | 5950 |
सरसों | 6650 | 6655 |
ग्वार जयपुर लाइन | 4980 | 5075 |
ग्वारगम | ------- | 9700 |
भरतपुर मंडी के भाव (Bharatpur Mandi Bhav)
फसल | न्यूनतम भाव | उच्चतम भाव |
सरसों | 6250 | 6331 |
गेहूं | 2400 | 2450 |
बाजरा | 2200 | 2485 |
चना | 5700 | 5900 |
महत्वपूर्ण जानकारी
महत्वपूर्ण नोट: इस लेख में दिए गए भाव मंडी की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं। माल की गुणवत्ता के अनुसार, दिनभर में भावों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। इसलिए व्यापार करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।