शनि-शुक्र प्रतियुति योग: करवा चौथ के बाद इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
शनि-शुक्र प्रतियुति योग अक्टूबर 2025
शनि-शुक्र प्रतियुति योग
शनि-शुक्र प्रतियुति योग अक्टूबर 2025: शनि देव को कर्मफल दाता माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके कार्यों के अनुसार फल देते हैं। ज्योतिष में शनि को एक महत्वपूर्ण ग्रह के रूप में देखा जाता है। यह ग्रह सबसे धीमी गति से चलता है और हर ढाई साल में राशि बदलता है। शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। वर्तमान में, शनि मीन राशि में व्रकी अवस्था में हैं।
जब शनि अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, तो विशेष योग का निर्माण होता है। इसी क्रम में, करवा चौथ के बाद 11 अक्टूबर को शनि और शुक्र मिलकर प्रतियुति योग बनाएंगे। ज्योतिष के अनुसार, 11 अक्टूबर को शाम 4:38 बजे शनि-शुक्र एक दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे, जिससे यह विशेष योग बनेगा। यह योग शुभ फल देने वाला माना जा रहा है।
कौन सी तीन राशियाँ प्रभावित होंगी?
इस योग का प्रभाव तीन राशियों के जातकों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है। इन राशियों के जातकों को इस समय विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं ये राशियाँ कौन सी हैं?
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का प्रतियुति योग कई मायनों में महत्वपूर्ण हो सकता है। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। मेहनत का फल मिल सकता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ संकेत दे सकता है। इस समय जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे प्रमोशन की संभावना बनती है। व्यापार में भी लाभ की उम्मीद है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह योग बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षेत्र में मेहनत और क्षमता की सराहना हो सकती है।
ये भी पढ़ें: करवा चौथ 2025 पूजा समय: करवा चौथ का चाँद निकलने से पहले पूजन का महा-मुहूर्त, जानें सरल पूजन विधि