×

राधा रानी के 32 नामों का महत्व और जाप विधि

राधा रानी के 32 नामों का जाप भक्तों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इन नामों का स्मरण करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस लेख में, हम राधा रानी के नामों की सूची और उनके जाप की विधि के बारे में विस्तार से जानेंगे। जानें कैसे सही तरीके से जाप करने से आपके भाग्य में बदलाव आ सकता है।
 

राधा रानी के 32 नामों की महिमा

राधा रानी के 32 नाम PDF: क्या आप जानते हैं राधा रानी के 32 नामों का महत्व? कहा जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से इन नामों का स्मरण करते हैं, उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कमी नहीं होती। इन नामों का नियमित जाप किसी भी व्यक्ति के भाग्य को जागृत कर सकता है। हालांकि, जाप करने के कुछ नियम हैं जिनका पालन करना आवश्यक है। आइए, हम राधा रानी के इन 32 नामों और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं।


राधा रानी के 32 नामों के जाप से बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें फायदे और सही विधि


राधा रानी के 32 नामों की सूची


  1. मृदुल भाषिणी राधा ! राधा !!

  2. सौंदर्य राषिणी राधा ! राधा !!

  3. परम् पुनीता राधा ! राधा !!

  4. नित्य नवनीता राधा ! राधा !!

  5. रास विलासिनी राधा ! राधा !!

  6. दिव्य सुवासिनी राधा ! राधा !!

  7. नवल किशोरी राधा ! राधा !!

  8. अति ही भोरी राधा ! राधा !!

  9. कंचनवर्णी राधा ! राधा !!

  10. नित्य सुखकरणी राधा ! राधा !!

  11. सुभग भामिनी राधा ! राधा !!

  12. जगत स्वामिनी राधा ! राधा !!

  13. कृष्ण आनन्दिनी राधा ! राधा !!

  14. आनंद कन्दिनी राधा ! राधा !!

  15. प्रेम मूर्ति राधा ! राधा !!

  16. रस आपूर्ति राधा ! राधा !!

  17. नवल ब्रजेश्वरी राधा ! राधा !!

  18. नित्य रासेश्वरी राधा ! राधा !!

  19. कोमल अंगिनी राधा ! राधा !!

  20. कृष्ण संगिनी राधा ! राधा !!

  21. कृपा वर्षिणी राधा ! राधा !!

  22. परम् हर्षिणी राधा ! राधा !!

  23. सिंधु स्वरूपा राधा ! राधा !!

  24. परम् अनूपा राधा ! राधा !!

  25. परम् हितकारी राधा ! राधा !!

  26. कृष्ण सुखकारी राधा ! राधा !!

  27. निकुंज स्वामिनी राधा ! राधा !!

  28. नवल भामिनी राधा ! राधा !!

  29. रास रासेश्वरी राधा ! राधा !!

  30. स्वयं परमेश्वरी राधा ! राधा !!

  31. सकल गुणीता राधा ! राधा !!

  32. रसिकिनी पुनीता राधा ! राधा !!


राधा रानी के नामों का जाप कैसे करें


  • इन नामों का जाप ब्रह्म मुहूर्त में करना सबसे शुभ माना जाता है।

  • जाप करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

  • जाप हमेशा कुशा या ऊन के साफ आसन पर बैठकर करें।

  • जाप से पहले राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाना न भूलें।

  • माता के नामों का उच्चारण स्पष्ट और शुद्ध होना चाहिए।

  • जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग सर्वोत्तम माना गया है।


ट्विटर पर साझा करें