महिलाएं भी कर सकती हैं हनुमान जी की पूजा, जानें नियम
हनुमान जी की पूजा का महत्व
मंगलवार का दिन हनुमान जी के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से दुख, रोग और संकट दूर होने की मान्यता है। हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकट मोचन के रूप में पूजा जाता है, जो अपने भक्तों के संकटों को दूर करते हैं।
कहा जाता है कि हनुमान जी की पूजा करने वाले भक्तों को भगवान राम, शिव जी और शनिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। विशेषकर, जो लोग शनि की साढ़ेसाती से परेशान हैं, उन्हें हनुमान जी की पूजा करने से राहत मिलती है।
महिलाओं की पूजा से जुड़ी मान्यताएं
हालांकि, यह मान्यता रही है कि केवल पुरुष ही हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं, क्योंकि हनुमान जी ब्रह्मचारी थे। लेकिन महिलाएं भी हनुमान जी की पूजा कर सकती हैं, बशर्ते वे कुछ विशेष नियमों का पालन करें।
यदि महिलाएं इन नियमों का पालन नहीं करती हैं, तो उन्हें पूजा का फल नहीं मिलता और भगवान की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
हनुमान जी की पूजा में ध्यान रखने योग्य बातें
1. महिलाओं को हनुमान जी की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए और उनके पैर को भी नहीं छूना चाहिए।
2. हनुमान जी को पंचामृत से स्नान नहीं कराना चाहिए, क्योंकि यह ब्रह्मचारी का अपमान माना जाता है।
3. चोला, वस्त्र और यज्ञोपवीत की अर्पिती केवल पुरुषों द्वारा की जानी चाहिए।
4. महिलाओं को हनुमान जी के सामने सिर नहीं झुकाना चाहिए, बल्कि हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।
5. सिंदूर चढ़ाना और बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए।
6. पीरियड्स के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए।