घर के मुख्य दरवाजे पर धन लाभ के लिए उपयोगी वस्तुएं
धन और समृद्धि के लिए वास्तु उपाय
धर्म डेस्क, इंदौर। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर और बाहर रखी वस्तुएं आपके जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए, किसी भी चीज को घर में रखने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया है कि घर के बाहर कौन सी वस्तु रखनी चाहिए, जिससे दरिद्रता दूर हो सके।
मुख्य द्वार पर धन लाभ के लिए क्या लगाएं?
घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी कदम रखना चाहिए। यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इन्हें माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जिससे उनके आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी के आगमन से दरिद्रता समाप्त होती है। इन्हें शुक्रवार के दिन मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए, क्योंकि यह दिन माता लक्ष्मी का होता है।
लक्ष्मी कदम लगाने के फायदे
मुख्य द्वार पर लक्ष्मी कदम लगाने से आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और कर्ज तथा तंगी की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। लक्ष्मी कदम के लगते ही माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है।
इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और एक सुखद वातावरण का निर्माण होता है, जिससे समृद्धि में वृद्धि होती है।