अपने ईष्ट देव की पहचान कैसे करें: जानें लग्न से
ईष्ट देव की पहचान
ईष्ट देव का पता कैसे करें: हर व्यक्ति की किसी न किसी देवी या देवता के प्रति विशेष श्रद्धा होती है। कुछ लोग भोले बाबा की भक्ति में लीन रहते हैं, जबकि अन्य श्री हरि विष्णु की पूजा से अपार सुख का अनुभव करते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें यह समझ नहीं आता कि उन्हें किस देवी या देवता को अपना आराध्य मानना चाहिए। सबसे पहले, यह जानना जरूरी है कि अगर आप जीवन में अपार सफलता और प्रगति चाहते हैं, तो अपने ईष्ट देव की आराधना अवश्य करें। कहा जाता है कि ईष्ट देव की उपासना से तरक्की के रास्ते अपने आप खुलने लगते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। लेकिन सवाल यह है कि अपने ईष्ट देव का पता कैसे लगाया जाए?
आप अपनी कुंडली के लग्न भाव को देखकर यह जान सकते हैं कि किस देवी या देवता की आराधना आपके लिए फलदायी हो सकती है। कहा जाता है कि लग्न से संबंधित देवी-देवता ही हमारे ईष्ट देवी-देवता होते हैं और इनकी पूजा हर व्यक्ति को करनी चाहिए।
लग्न के अनुसार ईष्ट देव की पहचान
- मेष लग्न: इस लग्न के लोगों के ईष्ट देव सूर्य देवता और गायत्री देवी हैं। इनकी पूजा करने से जीवन में सुखों की कमी नहीं होगी।
- वृषभ लग्न: इस लग्न के लोगों को बुध देवता और गणेश भगवान की आराधना करनी चाहिए।
- मिथुन लग्न: आपके ईष्ट देव शुक्र देव और मां दुर्गा हैं, जिनकी उपासना से आपको मनचाही सफलता मिल सकती है।
- कर्क लग्न: आपके ईष्ट देव भगवान हनुमान और मंगल देवता हैं।
- सिंह लग्न: आपके ईष्ट देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु हैं। इनकी उपासना से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- कन्या लग्न: आपके ईष्ट देव भगवान शनि और भगवान शिव हैं।
- तुला लग्न: आपके ईष्ट देव शनि देव और भगवान शिव हैं।
- वृश्चिक लग्न: आपके ईष्ट देव गुरु बृहस्पति और विष्णु भगवान हैं।
- धनु लग्न: आपके ईष्ट देव मंगल देवता और भगवान हनुमान हैं।
- मकर लग्न: आपके ईष्ट देव शुक्र और मां दुर्गा हैं।
- कुंभ लग्न: आपके ईष्ट देव बुध देव और गणेश भगवान हैं।
- मीन लग्न: आपके ईष्ट देव चंद्र देव और भगवान शिव हैं।