×

20 सितंबर 2025 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

20 सितंबर 2025 का पंचांग आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया है। इस दिन के शुभ मुहर्त, राहुकाल और अन्य ज्योतिषीय विवरणों के बारे में जानें। यह जानकारी आपको अपने कार्यों की योजना बनाने में मदद करेगी। जानें कि किस समय कौन से कार्य करना शुभ रहेगा और किन समयों से बचना चाहिए।
 

शनिवार का पंचांग

शनिवार का पंचांग

20 सितंबर 2025 का पंचांग: ज्योतिष और हिंदू परंपरा में, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग देखना आवश्यक होता है। यह हमें उस दिन की शुभ और अशुभ घड़ियों, सूर्य और चंद्रमा के उदय और अस्त होने के समय, और ग्रहों की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करता है। आइए, जानते हैं शनिवार, 20 सितंबर के शुभ मुहूर्त के बारे में।

20 सितंबर 2025 का पंचांग

  • वार: शनिवार
  • विक्रम संवत: 2082
  • शक संवत: 1947
  • माह/पक्ष: आश्विन मास- कृष्ण पक्ष
  • तिथि: चतुर्दशी रात्रि 12:16 मिनट तक, इसके बाद अमावस्या रहेगी।
  • चंद्र राशि: सिंह
  • चंद्र नक्षत्र: मघा प्रातः 8:05 मिनट तक, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी रहेगा।
  • योग: साध्य रात्रि 6:06 मिनट तक, इसके बाद शुभ योग रहेगा।
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:40 से 12:30 तक।
  • दुष्ट मुहूर्त: चतुर्दशी में कोई शुभ कार्य न करें।
  • सूर्योदय: प्रातः 6:10
  • सूर्यास्त: सायं 6:15
  • राहुकाल: प्रातः 9:11 से 10:41 तक।
  • तीज/त्योहार: कात्यानी जयंती, मास शिवरात्रि।
  • भद्रा: नहीं है।
  • पंचक: नहीं है।

आज का दिशा शूल

शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में होता है (यात्रा वर्जित)। यदि यात्रा करना आवश्यक हो, तो सफेद तिल खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें।

आज दिन के चौघड़िया मुहर्त

  • शुभ चौघड़िया: प्रातः 7:40 से 9:11 तक।
  • चर चौघड़िया: दोपहर 12:12 से 3:13 तक।
  • लाभ चौघड़िया: दोपहर 3:13 से 4:44 तक।
  • अमृत चौघड़िया: दोपहर 4:44 से 6:15 तक।

आज रात्रि के चौघड़िया मुहर्त

  • लाभ चौघड़िया: सायं 6:15 से 7:44 तक।
  • शुभ चौघड़िया: रात्रि 9:14 से 10:43 तक।
  • अमृत चौघड़िया: रात्रि 10:43 से 12:13 तक।
  • चर चौघड़िया: रात्रि 12:13 से 1:42 तक।
  • लाभ चौघड़िया: प्रातः 4:41 से 6:10 तक।

चौघड़िया मुहर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी लाभकारी है।