हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या: सुसाइड नोट में पत्नी पर गंभीर आरोप
हैदराबाद में आत्महत्या का मामला
सुसाइड नोट के साथ इंजीनियर ने ली जान
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बचुपल्ली क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के मरकापुरम निवासी सीताराम के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार, सीताराम ने फरवरी में 19 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और फिर हुसैन सागर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट में सीताराम ने अपनी पत्नी पर तीन अन्य व्यक्तियों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया और इसे अपनी मौत का कारण बताया। पुलिस जांच में पता चला है कि सीताराम की शादी 2018 में नांदयाल की एक महिला से हुई थी, और दोनों हैदराबाद में रह रहे थे। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर, पुलिस ने सीताराम की पत्नी और तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले में डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कथित वीडियो और ऑनलाइन पोस्टिंग से संबंधित तथ्य क्या हैं और इसमें किन लोगों की भूमिका है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
पत्नी के वीडियो ने पति को किया दंग
‘मेरी पत्नी के नाजायज रिश्ते मेरी मौत का कारण हैं। पिछले डेढ़ साल से उसके तीन लोगों के साथ संबंध थे। उसने उन वीडियो को तब रिकॉर्ड किया जब वह किसी के साथ प्राइवेट में थी। कोई लड़की प्राइवेट वीडियो क्यों बनाती है? उस व्यक्ति ने वो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन वीडियो को देखने के बाद मैं कैसे बर्दाश्त कर सकता हूं? उस वीडियो को देखने के बाद मुझे अपनी पत्नी का असली रूप पता चला।’