हिमाचल में निजी वाहनों के एंट्री टैक्स में कमी, 100 रुपये होगा नया शुल्क
हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स में बदलाव
शिमला। हिमाचल प्रदेश में निजी वाहनों पर लगने वाले एंट्री टैक्स में हाल ही में संशोधन किया गया है। अब बाहरी राज्यों के निजी वाहनों के लिए 100 रुपये का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
पहले यह शुल्क 170 रुपये था, जिसे बाद में घटाकर 130 रुपये किया गया था। नई दरें एक अप्रैल से लागू होने वाली थीं, लेकिन इनका विरोध लगातार जारी रहा। बुधवार को ऊना, नालागढ़, बिलासपुर और परवाणू जैसे विभिन्न प्रवेशद्वारों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान चक्काजाम किया गया था।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर, विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने संशोधित अधिसूचना जारी की। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनता के विरोध को ध्यान में रखते हुए दरों में कमी की गई है, ताकि व्यापार और सामान्य आवाजाही पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।