×

हरियाणा में लड़की के अपहरण और बलात्कार के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले के एक गांव में एक लड़की के अपहरण और बलात्कार के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के अनुसार, 15 वर्षीय लड़की को दो नवंबर को अगवा किया गया था। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
 

हरियाणा पुलिस की कार्रवाई

हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले के एक गांव में एक लड़की के कथित अपहरण और बलात्कार के मामले में एक महिला सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी साझा की।


पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मकसूद, मौसम, कामरू, नजीर और वरिसा के रूप में की गई है।


उपनिरीक्षक निखिल ने कहा कि फिरोजपुर झिरका सदर थाने में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता के भाई द्वारा बृहस्पतिवार को दी गई शिकायत में बताया गया है कि 15 वर्षीय लड़की को दो नवंबर को एक महिला समेत दो आरोपियों ने बहला-फुसलाकर उसके घर से अगवा कर लिया। शेष तीन आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया।


उन्होंने आगे बताया कि तीन नवंबर को आरोपियों ने नाबालिग को गांव के बाहरी इलाके में छोड़कर भाग निकले। उपनिरीक्षक ने कहा कि पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।